BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1303 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बंगलुरू से धनबाद आई विशेष ट्रेन

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in Uncategorized
1303 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बंगलुरू से धनबाद आई विशेष ट्रेन

1303 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बंगलुरू से धनबाद आई विशेष ट्रेन

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: धनबाद के 81 सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 1303 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बंगलुरू से विशेष ट्रेन संख्या 06271 सोमवार की सुबह 6 बजे धनबाद पहुंची. 24 बोगियों वाली विशेष ट्रेन में धनबाद, पलामू, गिरिडीह, लोहरदगा, गढ़वा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 1303 प्रवासी श्रमिक तथा उड़ीसा के सुंदरगढ़ का एक प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचें.

इस ट्रेन से कुछ वैसे भी श्रमिक धनबाद पहुंचे जिन्होंने कर्नाटक से साइकिल चलाकर झारखंड लौटाने की ठानी थी. इन श्रमिकों को जब जानकारी मिली कि बंगलुरू से विशेष ट्रेन झारखंड जाने वाली है तो उन्होंने अपना विचार बदल दिया और साइकिल के बजाय ट्रेन से झारखंड लौटाने का निर्णय किया.

सबसे आगे की 2 और सबसे पीछे की 2 बोगियों से कराई निकासी

उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर प्रवासी श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली एक साथ 2 – 2 बोगियों से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई. सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया. फूल देकर झारखंड में उनका स्वागत हुआ और फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया.

यहां के पहुंचे प्रवासी श्रमिक

धनबाद के 81, बोकारो के 44, चतरा 54, देवघर के 43, दुमका के 31, पूर्वी सिंहभूम के 46, गढ़वा के 117, गिरिडीह के 275, गोड्डा के 44, हजारीबाग के 49, जामताड़ा के 17, सरायकेला के 35, कोडरमा के 34, लातेहार के 42, लोहरदगा के 15, पाकुड़ के 28, पलामू के 178, रामगढ़ के 17, रांची के 63, साहिबगंज के 3, सिमडेगा के 2, पश्चिम सिंहभूम के 76, गुमला के 8 तथा खूंटी और उड़िसा के सुंदरगढ़ जिले के एक-एक प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचे.

उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर बंगलुरू से लौटे धनबाद के 81 प्रवासी श्रमिकों को इंस्टीट्यूशनल कोरंटाइन सेंटर में भर्ती कराया जाएगा.

झारखंड के विभिन्न जिलों तथा उड़ीसा के सुंदरगढ़ के प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने 62 वाहनों का प्रबंध किया. इसमें 45 बड़ी बस, 8 छोटी बस तथा 9 छोटे वाहन का प्रबंध किया गया.

ये नोडल पदाधिकारी थे उपस्थित

चतरा, बोकारो, दुमका, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा के लिए जिला गव्य विकास पदाधिकारी, गिरिडीह के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, हजारीबाग, जामताड़ा, सरायकेला, पाकुड़, लोहरदगा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार के लिए जिला भू संरक्षण पदाधिकारी, पलामू के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी, गढ़वा के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी तथा रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गुमला, सुंदरगढ़ के लिए कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद नोडल पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वन विभाग की लकड़ी तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

Next Post

एंबुलेंस चालक व तकनीशियन भी निभा रहे है अहम भूमिका

Next Post
एंबुलेंस चालक व तकनीशियन भी निभा रहे है अहम भूमिका

एंबुलेंस चालक व तकनीशियन भी निभा रहे है अहम भूमिका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d