BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चमोली आपदा को हुए 14 दिन, शव मिलने का सिलसिला जारी

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
चमोली आपदा को हुए 14 दिन, शव मिलने का सिलसिला जारी
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड: चमोली आपदा को 14 दिन पूरे हो गए. शव मिलने का सिलसिला अब भी जारी है. अभी तक 65 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से 34 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है. 31 शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. इनके डीएनए सैंपल लिए गए हैं. अभी 142 लोग लापता हैं. आपदा में बारह गांव भी प्रभावित हुए हैं जिनमें 465 परिवार प्रभावित हुए हैं. सभी जगह आवागमन और बिजली, पानी की वैकल्पिक व्यपवस्थाा बहाल कर ली गई है. आवागमन के लिए धोलीगंगा पर भंग्यूल, जुवाग्वाड़ गांव और रैणी में तीन जगह ट्रालियां लगाई गई हैं. तपोवन साइट पर टनल से अभी तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं. यहां अनुमानत: 25 से 35 लोग मलबे में दबे हैं.

180 मीटर की इस टनल को 145 मीटर तक साफ कर लिया गया. यहां लगातार मलबे के स्लग के रूप में होने और बैकफ्लो के कारण ऑपरेशन में दिक्कतें हो रही हैं. टनल से पानी को निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं. पहले पानी की निकासी की जा रही है और फिर टनल में मलबा हटाने का काम किया जा रहा है. यहां एनडीआरएफ और टनल में खुदाई का काम कर रहे हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी ओर टनल से लगे डिसेल्टिंग चैंबर में भरे स्लग को भी पंप के जरिए निकालने का काम शुरू किया गया है. डिसेल्टिंग चेंबर में 100 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है लेकिन यहां पंद्रह से बीस मीटर तक मलबा भरा पड़ा है. जब तक मलबा सूख नहीं जाता यहां जेसीबी मशीन भी नहीं डाली जा सकती.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूल खुलने के पूर्व शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, बस चालकों और उप चालकों को कोरोना वैक्सीन लगाना अनिवार्य करे सरकार : अजय राय

Next Post

नीतीश सरकार का फैसलाः 5वीं तक के बच्चे 1 मार्च से जा सकेंगे स्कूल

Next Post
नीतीश कैबिनेट विस्तार: 17 नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

नीतीश सरकार का फैसलाः 5वीं तक के बच्चे 1 मार्च से जा सकेंगे स्कूल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d