BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस में सदस्यता अभियान की परंपरा 140 साल पुरानी-रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
March 8, 2020
in समाचार
कांग्रेस में सदस्यता अभियान की परंपरा 140 साल पुरानी-रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

Bokaro:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रमंडलीय सदस्यता अभियान उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज बोकारो में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय स्तर सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय स्तर सदस्यता अभियान की शुरूआत के साथ ही राज्य के पांचों प्रमंडल में सदस्यता अभियान की शुरूआत हो चुकी है. इस मौके पर कृषिमंत्री बादल, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक दूबे और प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव समेत अन्य नेता उपस्थित थे.
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सदस्य बनाने की परंपरा करीब एक सौ चालीस सालों से चल रही है और इस बार राज्य में कांग्रेस कार्यकर्त्ता बूथ स्तर पर पहुंच कर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे, साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी देंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य में बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता देने की शुरूआत की गयी है, वहीं वायदे के मुताबिक किसानों की कर्जमाफी के लिए बजट में दो हजार करोड़ रू. का प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि गांव-पंचायत में चापानल लगाने और खेतों में सिंचाई सुविधा पहुंचाने के लिए भी बजट में प्रावधान किये गये है.

प्रदेश अध्यक्ष ने विश्व महिला दिवस पर आज महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में नई ऊंचाईयों को छूआ था और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिशा-निर्देश पर संगठन की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्त्ता दिन रात मेहनत कर रहे है.
इस मौके पर मंत्री बादल ने कहा कि केंद्र की पूर्ववती कांग्रेस सरकार के समय ही बनायी गयी , योजनाओं से लोगों को उनका अधिकार मिला है. कांग्रेस पार्टी ने आमजन को भोजन का अधिकार दिया, शिक्षा का अधिकार दिया और गरीबी उन्मूलन का अधिकार दिया,लेकिन भाजपा का काम सिर्फ देश में लड़ाई-झगड़ा फेलाने का काम की करती रही है.
इस मौके पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धमाके में मालविका ने खोए थे दोनों हाथ, ऐसा है सुपरवुमन बनने का सफर

Next Post

पर्यावरण संतुलन के प्रयासों को प्रभावशाली बनाने की जरूरतः डॉ. कृष्णन

Next Post
पर्यावरण संतुलन के प्रयासों को प्रभावशाली बनाने की जरूरतः डॉ. कृष्णन

पर्यावरण संतुलन के प्रयासों को प्रभावशाली बनाने की जरूरतः डॉ. कृष्णन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d