रांची: सोमवार 08 जून रात 9:20 तक झारखंड में 147 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें चतरा से 17, देवघर से 5, धनबाद से 19, पूर्वी सिंहभूम से 1, गिरिडीह से 1, गुमला से 15, हजारीबाग से 3, गढ़ावा से 5, जामताड़ा से 9, खूंटी से 3, लातेहार से 6, लोहरदगा से 3, पाकुड़ से 12, रामगढ़ से 2, सिमडेगा से 46, आज तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, कुल आंकड़े राज्य में 1290 हुए.
बता दें कि रात 8:30 बजे और 30 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी. इन मरीजों में सिमडेगा से 14, गुमला से 08, गढ़वा से 05, चतरा से 01, जमशेदपुर से 01 और रामगढ़ से 01 शामिल हैं.
इन मरीजों के मिलने के बाद झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 1255 हो गयी थी.