BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध शराब बनाने का मामला: राज्य में अब तक 14731 गिरफ्तारी, 1363 को जेल

by bnnbharat.com
March 21, 2020
in समाचार
अवैध शराब बनाने का मामला: राज्य में अब तक 14731 गिरफ्तारी, 1363 को जेल

अवैध शराब बनाने का मामला: राज्य में अब तक 14731 गिरफ्तारी, 1363 को जेल

Share on FacebookShare on Twitter
  • सदन में विधायक प्रदीप यादव के सवाल पर मंत्री जगरनाथ महतो ने दिया जवाब

रांची/ अवैध शराब बनाने के मामले में राज्य में अब तक 14731 गिरफ्तारियां हुई हैं. जबकि, 1363 लोगों को जेल में डाला गया है.

ये आंकड़े वर्ष 2017 से लेकर 2020 फरवरी माह तक के हैं. इस संबंध में विधायक प्रदीप यादव ने सदन में सवाल उठाया था.

इसके जवाब में मंत्री जगरनाथ महतो ने विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई से सदन को अवगत कराया. विधायक प्रदीप यादव ने टास्कन फोर्स की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े किये.

Also Read This: 22 मार्च को अपने घरों में रहें, कोरोना वायरस के विरुद्ध संघर्ष में सहभागी बनें: डॉ ब्रजेश कुमार

इस पर मंत्री ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर उत्पाद निगरानी कोषांग का गठन किया गया है. वहीं, जिला स्तर पर भी टास्क फोर्स बनाये गये हैं. जो लगातार अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापामारी अभियान चला रहे हैं.

बताया गया कि अवैध शराब मामले में अब तक राज्य में 29497 मामले दर्ज हुए हैं. छापेमारी के दौरान हजारोंं लीटर शराब जब्त किये गये हैं. इसके अलावा चुलाई शराब, जावा महुआ भी शामिल है. 

अब तक के मामले और गिरफ्तारियों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

वर्ष मामलों की संख्या गिरफ्तारी जेल
2017-18 8120 4801 503
2018-19 10029 5215 662
2019-20 11348 4715 1298

 

अब तक शराब जब्त की मात्रा:

  • अवैध चुलाई शराब- 222835.40 लीटर
  • जावा महुआ- 1724881.25 लीटर
  • अवैध देशी शराब- 16388.52 लीटर
  • अवैध विदेशी शराब- 78530.70 लीटर
  • बीयर- 4432 लीटर
  • मसालेदार देशी शराब- 3244 लीटर

शराब पीने से हुई मौतें:

  • धनबाद में:

    – वर्ष 2004-05 में 15 मौतें
    – वर्ष 2007-08 में 7 मौतें

  • रांची में:

    – वर्ष 2017 में 16 मौतें हुई, इनमें नौ लोगों की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई
    – वर्ष 2018 में पांच मौतें हुईं, इनमें चार मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुईं

  • गिरि‍डीह में:

    – वर्ष 2020 में 15 मौतें हुईं, इनमें से 11 मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुईं

उत्पाद विभाग में 80 प्रतिशत पद खाली:

उत्पाद विभाग में लगभग 80 प्रतिशत पद खाली हैं. जिस वजह से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं. इसको लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी गयी है.

Also Read This: CM ने चंपई सोरेन के पिता के निधन पर किया दुख व्यक्त

इसमें 38 अवर निरीक्षक उत्पाद, 35 सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद व उत्पाद सिपाही के लिए 518 पदों पर नियुक्‍ति की सूची शामिल हैं.

आयोग द्वारा 518 उत्पाद सिपाहियों की लिखित परीक्षा भी हो चुकी है.

ऐसी होती है निगरानी:

अवैध शराब व्यापार पर निगरानी रखने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी माध्यमों का इस्तेमाल किया जाता है. विभाग की वेबसाइट पर शराब के स्टॉक की जांच कर उसे अद्यतन किया जाता है.

छापेमारी के अलावा जेएसबीसीएल के सभी गोदामों को सीसीटीवी कैमरा के जरिये शराब के परिचालन पर निगरानी रखी जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

22 मार्च को अपने घरों में रहें, कोरोना वायरस के विरुद्ध संघर्ष में सहभागी बनें: डॉ ब्रजेश कुमार

Next Post

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Next Post
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d