BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विभिन्न प्रखंडों में बीडीओ ने लगाया ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उन पर कार्य करने का आश्वासन

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
चौका पहाड़ की गोद में बसा रावनकोचा गांव आज भी है किसी भी सरकारी योजनाओं से पूरी तरह से वंचित
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: सोमवार को उपायुक्त रांची के निदेशानुसार रांची के विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर एवं जीविका में सुधार के उद्देश्य से ग्राम चौपाल लगाया गया. इस दौरान प्रखंडों में बीडीओ ने अलग-अलग गांवों में चौपाल लगाया एवं ग्रामीणों की समस्या सुनी, गांव के लिए जरूरी योजना की जानकारी ली. साथ ही, मनरेगा के माध्यम से कैसे ग्रामीणों के लिए उपयोगी योजनाओं पर कार्य किया जा सके.

ओरमांझी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी चूट्टुपालु पंचायत के कवालू गांव पहुंचे. यह एक राजस्व ग्राम है और यहां पर  40 से 45 घर  हैं. इस गांव में  अनुसूचित जनजाति समुदाय विशेष के लोग निवास करते हैं, गांव के लोगों को मनरेगा से जोड़ने के लिए गांव में एक बैठक की गई जिसमें समग्र विकास पर एवं सामुदायिक विकास पर परिचर्चा हुई. इसके साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना पर भी परिचर्चा हुई.

बैठक के उपरांत ग्रामीणों के सुझाव के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा  यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 15 दिनों तक लगातार प्रत्येक दिन इस गांव में कुछ न कुछ समय बिताएंगे और गांव के हर एक परिवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से लाभ देकर इस गांव को आत्मनिर्भर करने का प्रयास किया जाएगा.

इसके साथ ही, सरकार की अन्य सभी फ्लैगशिप योजनाओं को भी इस गांव में पूर्णतया लागू कराया जाएगा. इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों को ग्रामीणों से पूर्ण सहयोग मिला एवं प्रक्रिया सकारात्मक रही.

बात चीत के दौरान ग्रामीणों ने यह भरोसा जताया है कि सभी लोग मनरेगा एवं अन्य सरकार की गरीबी उन्मूलन योजना तथा समग्र विकास की अन्य योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर  बनने की दिशा में सभी वांछित कदम उठाएंगे.

वहीं दूसरी तरफ गांव की महिलाओं ने भी इस बैठक में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा नशामुक्ति के लिए भी एक संकल्प ग्रामीणों के द्वारा लिया गया.

इसी तर्ज पर मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों की जीविका में सुधार तथा जीवन स्तर में परिवर्तन के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी तमाड़ एवं अन्य प्रखंड कर्मियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया तथा इस दौरान ग्रामीणों के पानी की समस्या पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही, ग्रामीणों के सुझाव के अनुरूप कार्य योजना तैयार की जा रही है.

बीडीओ बुंडू की अध्यक्षता में बुंडू प्रखण्ड के दो पंचायतों ताऊ के दलकीडीह और एदलहातु के लितिगड़ीह ग्राम में जीसेलपीएस सखी मंडल और ग्रामीणों को मनरेगा योजनाओं जैसे टीसीबी,फील्ड बंड, शॉक फिट, वाटर हारवेस्टिंग, आम बागवानी,  आदि सभी मनरेगा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और भुगतान संबंधित सभी जानकारी से अवगत कराया गया. साथ ही, मनरेगा में कार्य करने के लिये लोगों को प्रेरित भी किया गया.

 ऐसे लोग जिनका जॉब कार्ड निर्गत नहीं हैं उनका नया जॉब कार्ड भी बनवाया गया और जिनलोगों का 5 साल पुराना जॉब कार्ड है उसको रिन्यूअल करने का भी निर्देश रोजगार सेवक और पंचायत सेवक को दिया गया.

मनरेगा के तहत किए जा रहे विभिन्न प्रखंड कार्यक्रमों की निगरानी कर रहे उप विकास आयुक्त ने कहा, “प्रशासन द्वारा आमजनों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के साथ – साथ इसके तहत तैयार होने वाली योजना में ग्राम विशेष की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार हो इसके लिए इस तरह के संवाद कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं. साथ ही, कई बार लोगों को मनरेगा के तहत किये जाने वाले कार्यों की पूर्ण जानकारी नहीं होने से भी कुछ लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं, भविष्य में ऐसा न हो उक्त हेतु ऐसे संवाद कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाएंगे. इससे आमजनों में भी सहभागिता का भाव जगता है और इससे मनरेगा कर्मियों की समृद्धि के साथ-साथ गांव की समृद्धि भी संभव हो पाएगी.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निगम नए होल्डिंग एवं ट्रेड लाइसेंस की वैकल्पिक व्यवस्था करें : उपमहापौर

Next Post

सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक बीमारी के चपेट में जनताः बन्ना गुप्ता

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का ऑपरेशन सफल, कहा- स्वस्थ होकर जल्द कर्मक्षेत्र लौटूंगा

सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक बीमारी के चपेट में जनताः बन्ना गुप्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d