BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिंहभूम स्ट्राइकर्स व दुमका डेयरडेविल्स जीते

by bnnbharat.com
September 17, 2020
in समाचार
सिंहभूम स्ट्राइकर्स व दुमका डेयरडेविल्स जीते
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: सुमित कुमार (नाबाद 54 रन) व विल्फ्रेड बेंग (नाबाद 35 रन) के बीच 74 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी की बदौलत सिंहभूम स्ट्राइकर्स ने धनबाद डायनेमोज़ को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की. वर्षा से प्रभावित दिन के दूसरे मुकाबले में दुमका डेयरडेविल्स ने बोकारो ब्लास्टर्स को 5-5 ओवर के मुकाबले में 14 रन से हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की. JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे कार्बन T20 लीग के दौरान गुरुवार को पहले मुकाबले में धनबाद ने 9 विकेट खोकर 116 रन का औसत स्कोर खड़ा किया. शुभम व कौशल ने 24-24 रन बनाए. आर्यमन लाला ने 3 जबकि बालकृष्ण व शिवा ने 2-2 विकेट लिए. सिंहभूम ने विजयी लक्ष्य को 18.2 ओवर में आसानी से 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. शानदार बल्लेबाजी के लिए सुमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

वर्षा के कारण दूसरा मुकाबला 5-5 ओवर का हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका डेयरडेविल्स ने पांच विकेट खोकर 48 रन बनाए. अर्णव सिन्हा ने 9 गेंदों पर 17 और भानू आनंद ने 8 गेंदों पर 12 रन बनाए. बोकारो के आशीष ने दो विकेट झटके. 49 रन के लक्ष्य के सामने बोकारो की टीम 5 ओवर में पांच विकेट खोकर मात्र 34 रन ही बना पाई. धनबाद के गेंदबाज रोनित सिंह ने चौथे ओवर की पहली, तीसरी और पांचवी गेंद पर बोकारो के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज जीत की संभावना खत्म कर दी. रोनित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया. लीग में अबतक खेले गए छह मुकाबलों में रोनित पहले क्रिकेटर बने हैं जिन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए इस पुरस्कार से नवाज़ा गया है.

शुक्रवार के मुकाबले

9.30 बजे : बोकारो ब्लास्टर्स vs जमशेदपुर जगलर्स

1.30 बजे : सिंहभूम स्ट्राइकर्स vs दुमका डेयरडेविल्स

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत

Next Post

लैंड म्यूटेशन बिल में कई खामियां, मुख्यमंत्री से होगी बात-कांग्रेस

Next Post
बिजली विभाग व केईआई कंपनी की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 29 जुलाई से

लैंड म्यूटेशन बिल में कई खामियां, मुख्यमंत्री से होगी बात-कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d