देवघर: केंद्र और राज्य सरकार के पहल के पश्चात लॉक डाउन के वजह से सूरत में फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिकों को बीती रात स्पेशल ट्रेन के माध्यम से जसीडीह स्टेशन पहुंचे. इस दौरान उपायुक्त नैंन्सी सहाय एवं वरीय अधिकारियों के द्वारा सभी श्रमिकों व उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी. तत्पश्चात बाहर से यहां आने वाले सभी मजदूरों को सर्वप्रथम ट्रैन से सोशल डिस्ट सूरत से कुल 1595 श्रमिकों में गिरीडीह-1546, दुमका-29, गोड्डा-11, हजारीबाग-05, कोडरमा-03, देवघर-01’ प्रवासी श्रमिकों स्पेशल ट्रेन से जसीडीह स्टेशन लाया गया.
इस दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा आने वाले सभी मजदूरों के बीच नास्ता, पानी का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावे उपायुक्त ने आगे कहा कि मास्क का उपयोग कर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर ही हम इस कोरोना नामक महामारी को हराकर इस पर जीत हासिल कर सकते है. इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करें एवं स्वस्थ व सुरक्षित रहें.
श्रमिकों के आगमन को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया है एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु वैरिकेडिंग कर जगह-जगह पर गोल घेरा का निर्माण कराया गया है. इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जसीडीह स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनात पूर्व से ही कि गई थी.
श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए फूड पैकेट व पेयजल की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही की गई थी. जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सेनेटाइज्ड बसों में बैठाकर मजदूरों को घर के लिए रवाना किया गया. इससे पहले सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल उपलब्ध कराया गया.

