BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अप्रैल 2021 तक भारत पहुंच जाएंगे 16 और राफेल लड़ाकू विमान

by bnnbharat.com
October 28, 2020
in समाचार
अप्रैल 2021 तक भारत पहुंच जाएंगे 16 और राफेल लड़ाकू विमान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की ताकत में साल 2021 में और इज़ाफा होने वाला है. अगले साल अप्रैल तक 16 और राफेल विमान वायुसेना की गोल्डन एरोज़ स्कॉवड्रन में शामिल हो जाएंगे. इसके अलावा फ्रांस की सबसे बड़ी जेट इंजन बनाने वाली कंपनी साफरान (Safran) भारत में ही फाइटर इंजन और उससे जुड़ी चीजें बनाने के लिए तैयार हो गई है.

आपको बता दें कि इसी साल 29 जुलाई को पांच राफेल विमान भारत पहुंचे थे और वायुसेना की स्क्वॉड्रन 17 का हिस्सा बने थे. वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि अब तीन राफेल विमानों की अगली खेप पांच नवंबर को बोरडेक्स-मेरीगनेक फैसिलिटी से सीधे (बीच में कोई स्टॉप नहीं होगा, क्योंकि हवा में ही राफेल में तेल भरी जाएगी) अंबाला एयरबेस पर पहुंचेंगे. बता दें कि फ्रांस में भारतीय वायुसेना के पायलटों द्वारा ट्रेनिंग के लिए सात राफेल विमानों का पहले से ही इस्तेमाल हो रहा है.

इसके अलावा तीन और राफेल विमान जनवरी, तीन मार्च में और सात विमान अप्रैल में भारत पहुंचने वाले हैं. इन विमानों के भारत पहुंचने के साथ ही भारतीय वायुसेना के पास कुल 21 सिंगल सीट फाइटर विमान और सात ट्वीन सीट ट्रेनर फाइटर विमान हो जाएंगे. इसके साथ ही अगले साल तक गोल्डन एरोज़ स्क्वॉड्रन के पास 18 विमान हो जाएंगे और बाकी तीन विमानों को हाशिमारा एयरबेस पर उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार भेज दिया जाएगा.

ये सभी लड़ाकू विमान हवा से ज़मीन और हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइलों से लैस होंगे. भारत ने साफरान से हवा से ज़मीन पर मार करने वाले मॉड्यूलर हथियार हैमर के लिए भी गुज़ारिश की है, जिसमें 250 किलो वारहेड होता है.

अधिकारियों ने बताया है कि कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के चार साल बाद फ्रांस ने भारत को और राफेल विमानों की पेशकश की है. वहीं साफरान ने भारत में स्नेकमा 88 इंजन बनाने का प्रस्ताव दिया है. इन इंजन्स का इस्तेमाल राफेल लड़ाकू विमानों के अलावा डीआरडीओ द्वारा बनाए गए पावर लाइट कोमबट एयरक्राफ्ट मार्क II और ट्विन-इंजन एडवांस मल्टी रोल कोमबट एयरक्राफ्ट में भी हो सकता है.

https://bnnbharat.com/bihar-two-ied-bombs-recov/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुठभेड़ में जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर, इलाका सील

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पोलिंग बूथों पर दिख रहा वोटरों का उत्‍साह

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पोलिंग बूथों पर दिख रहा वोटरों का उत्‍साह

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पोलिंग बूथों पर दिख रहा वोटरों का उत्‍साह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d