रांची, 16 अक्टूबर 2020: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारी बैठक आज कांग्रेस भवन रांची में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्यरूप से राष्ट्रीय सचिव सह झारखण्ड प्रभारी इमरान अली एवं सह प्रभारी जनेन्द्र पांडे, शामिल थे इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारा गौरव ने किया इस कार्यक्रम में आने वाले दो विधानसभा उपचुनाव बेरमो एवं दुमका के लिए रणनीति बनाया गया कि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी चाहे वो जिलाध्यक्ष,वो घर-घर जाकर स्व. राजेन्द्र जी का 50 साल के कार्यकाल का उल्लेख करेंगे और झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार जयमंगल के लिए वोट मांगें।
इस कार्यक्रम में जो जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी लाॅकडाउन के समय में बहुत अच्छा काम किये उन्हे सम्मानित किया गया उनके कार्यों को सहराया गया। इस कार्यक्रम मंे भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव राजेश सिन्हा, रियाजुल अंसारी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अमर यादव, उज्जवल तिवारी, धीरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष प्रो0 राजीव रंजन, प्रिंस भट्ट, अफताब आलम, प्रवेन्द्र मिश्रा, संजीव सिंह, राजेश चैरशिया, सागर महतो, संभव महतो, और साथीगण मौजूद थे।