रांचीः रांची के 11 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इसमें रामशरणागत सिंह को खरसीदाग, रवि केशरी को पुलिस केंद्र रांची, शैलेश पांडेय को पुलिस केंद्र रांची, राज कुमार पांडेय को पुलिस केंद्र रांची, अंजन कुमार को अरगोड़ा थाना, निशांत कुमार को नोडल पदाधिकारी हाईकोर्ट, विजय पांडेय को एदलहातू, श्यामजय सिंह को खेल गांव, उदित प्रकाश को नगड़ी, जगजीवन झा को लालपुर और विद्यावती को पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित किया गया है.