BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SSR CASE: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में हिना खान, कहा अभिनेत्री का करियर बर्बाद न करें

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in समाचार
SSR CASE: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में हिना खान, कहा अभिनेत्री का करियर बर्बाद न करें
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  रिया चक्रवर्ती इन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई गंभीर आरोपों का सामना कर रही हैं. वह दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड थीं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया सहित कई लोगों के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया है. वहीं सोशल मीडिया और मीडिया में रिया चक्रवर्ती को लोगों की काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है. जिस पर टीवी अभिनेत्री हिना खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रिया चक्रवर्ती इन दिनों काफी आलोचना झेल रही हैं. लोगों द्वारा इस तरह से उनकी आलोचना करने पर कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. साथ ही रिया चक्रवर्ती के पक्ष में अपनी बात भी रखी. इस बीच छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने भी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में कहा है कि फैसला आने तक उनके खिलाफ किसी भी तरह की राय रखना गलत बात है.

हिना खान ने हाल ही में मीडिया के साथ बात कि जिसमें उन्होंने यह बात कही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान ने कहा है, ‘इस मामले की जांच सीबीआई को कर लेने दीजिए. उसके बाद लोग किसी के बारे में राय बनाने के लिए आजाद हैं. आप इन आरोपों के जरिए अभिनेत्री का करियर हमेशा के लिए बर्बाद कर सकते हैं. ऐसा करने से शायद वह किसी का सामना करने के लिए सक्षम न हो पाएं.

हिना खान ने आगे कहा, ‘हम सभी चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिले लेकिन वह इस तरह से नहीं होना चाहिए. पिछले कुछ हफ्तों में न्यूज चैनलों पर सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के बारे में बात हो रही है. मैं यह नहीं कह रही कि इस बारे में बात नहीं होनी चाहिए लेकिन इसे लेकर एक संतुलित दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए.

हिना खान ने रिया चक्रवर्ती के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फैसला आने से पहले उनकी आलोचना और उन्हें ट्रोल करने वाले को ऐसा न करने की अपील की. साथ ही हिना ने और भी कई मुद्दों पर बात की है.बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ दिवंगत अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे हड़पने जैसे कई आरोप हैं.

 

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गूदर बादशाह सरकार ने नहीं किया नगर भ्रमण, मंदिर प्रांगण में ही किया जलविहार

Next Post

झारखंड में नए राज्यपाल के लिए प्रभात झा व आरके सिन्हा की चर्चा तेज

Next Post
झारखंड में नए राज्यपाल के लिए प्रभात झा व आरके सिन्हा की चर्चा तेज

झारखंड में नए राज्यपाल के लिए प्रभात झा व आरके सिन्हा की चर्चा तेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d