BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 युवकों की गोली मरकर हत्या

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in Uncategorized
2 युवकों की गोली मरकर हत्या

2 युवकों की गोली मरकर हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झगहा क्षेत्र में रविवार को दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बरगदववा गांव के निकट गोर्रा नदी के पास दो युुवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. मामले की जांच की जा रही है. घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक सुनील गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की. वहां मिली शराब की बोतल से आशंका है कि शराब पीने के बाद आपसी विवाद के कारण यह घटना हुई हो. घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड एवं फारेंसिक जाचं की टीम पहुंच गई. पुलिस छानबीन कर रही है.

विवरण के अनुसार झंगहा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास गोर्रा नदी के तट पर रविवार को अपराह्न तकरीबन तीन बजे दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटनास्थल पर नाइन एमएम का एक जिंदा एवं तीन फायर हुआ खोखा बरामद हुआ है. पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद किया है. रॉयल स्टेग की एक बोतल, पानी की बोतल और चप्पलें भी बरामद हुई हैं. पुलिस यह मान रही है कि शराब पीने के बाद वहां पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवकों को गोली मारी गयी.

पुलिस ने मरने वालों की पहचान रामनगर कड़जहा निवासी कृष्णा निषाद (20) पुत्र राजेंद्र निषाद एवं दिवाकर (18) पुत्र सुदामा निषाद के रूप में की है. दोनों गांव में एक दूसरे के पट्टीदार हैं. सुदामा निषाद को उनके पुत्र की गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है. वे खुद भी इस हत्या की घटना से हतप्रभ हैं.

पुलिस के मुताबिक मौके से बरामद होने वाले सामानों में हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक मोबाइल व एक आईडी भी शामिल है. आईडी पर खोराबार क्षेत्र के बहरामपुर निवासी मुकेश पुत्र बुद्धू का नाम है. हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष झंगहा अनिल कुमार सिंह के पहुंचने के कुछ ही देर बाद एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, क्षेत्राधिकारी अर्चना मिश्रा भी पहुंच गए. पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है. हत्या को सुलझाने के लिए पुलिस की एफएसएल टीम और डॉग स्कवायड की टीम ने भी वारदात स्थल पर तफ्तीश की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शुरू हुई घरेलू उड़ान सेवा, 2 राज्यों को छोड़कर पूरे देश में संचालन बहाल

Next Post

BJP किसान मोर्चा नवादा के जिला अध्यक्ष बने ‘पैदावार सम्राट’ अल्हा बहादुर सिंह

Next Post
BJP किसान मोर्चा नवादा के जिला अध्यक्ष बने ‘पैदावार सम्राट’ अल्हा बहादुर सिंह

BJP किसान मोर्चा नवादा के जिला अध्यक्ष बने 'पैदावार सम्राट' अल्हा बहादुर सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d