BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शुरू हुई घरेलू उड़ान सेवा, 2 राज्यों को छोड़कर पूरे देश में संचालन बहाल

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in Uncategorized
शुरू हुई घरेलू उड़ान सेवा, 2 राज्यों को छोड़कर पूरे देश में संचालन बहाल

शुरू हुई घरेलू उड़ान सेवा, 2 राज्यों को छोड़कर पूरे देश में संचालन बहाल

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 25 मार्च से लागू देशव्यापी लॉकडाउन के करीब दो महीने तक उड़ानें निलंबित रहने के बाद घरेलू विमानों का संचालन देशभर में आज से बहाल हो गया है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4 बजकर 45 मिनट पर पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना हुई. ये फ्लाइट इंडिगो की थी. लेकिन अभी भी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हवाई सेवा की शुरुआत नहीं होने वाली है. इस दौरान यात्रियों में उत्साह के साथ कोरोना का डर भी देखने को मिला.

देर रात से उमड़ने लगे यात्री 

दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार देर रात से यात्री उमड़ने लगे. सोशल डिस्टनसिंग के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी तैनात की गई है. लगातार टर्मिनल के बाहर जो यात्रियों को सोशल डिस्टनसिंग करने की सलाह देते हुए नज़र आये. एयरपोर्ट पर लगातार अनाउंसमेन्ट होती हुई भी नज़र आई. उसी के साथ साथ सभी यात्री मास्क पहने हुए दिखे.

आंध्र प्रदेश में 26 और पश्चिम बंगाल में 28 मई से होगी शुरुआत

घरेलू विमान सेवा की शुरुआत को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि देश में नागरिक उड्डयन कार्यों की सिफारिश करने के लिए विभिन्न राज्यों के साथ बातचीत का एक लंबा दिन रहा. आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर सोमवार से पूरे देश में घरेलू उड़ानों की शुरुआत होगी. उन्होंने बताया कि सोमवार से मुंबई और राज्य के अन्य हवाई अड्डों से अनुमोदित और अनुसूची के अनुसार मुंबई से सीमित उड़ानें होंगी. वहीं आंध्र प्रदेश में 26 मई और पश्चिम बंगाल में 28 मई से घरेलू उड़ानों की शुरुआत की जाएगी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Jharkhand:रविवार 24 मई को कोरोना के 27 नए मामले की पुष्टि, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 377

Next Post

2 युवकों की गोली मरकर हत्या

Next Post
2 युवकों की गोली मरकर हत्या

2 युवकों की गोली मरकर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d