गिरिडीहः गिरिडीह जिले की मधुवन थाना पुलिस ने आज अर्द्धसैनिक बलों के साथ सर्च ऑपरेशन में 20 किलोग्राम का लैंड माइंस कोबरामद किया है.
गिरिडीह के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान दीपक कुमार ने बताया कि फुली बगान के पास पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा व सीआरपीएफ के मूलचन्द के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन पारसनाथ पहाड़ की तलहटी में चलाया जा रहा था.
सर्च ऑपरेशन के दौरान 20 किलोग्राम का शक्तिशाली लैंड माइंस बरामद किया गया जिसे दोपहर में डिफ्यूज कर दिया गया.

