BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 जून से चलेगी 230 ट्रेनें, रेलवे ने कस ली कमर

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in समाचार
1 जून से चलेगी 230 ट्रेनें, रेलवे ने कस ली कमर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बीच भारत को फिर से पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 68 दिनों की तालाबंदी के बाद चरणबद्ध तरीके से बंदिशें हटाने का एलान कर दिया है. इसी कड़ी में लॉकडाउन 4.0 के बाद भारतीय रेलवे ने भी करीब 230 ट्रेनों को चलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. वहीं, इन ट्रेनों के साथ पहले से संचालित हो रही 30 ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा.

यहां गौर करने वाली बात यह है कि रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए चार महीने पहले एडवांस टिकट की बुकिंग की सुविधा भी दी है. साथ ही तत्काल कोटा के तहत भी टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है.

यह सुविधा रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. हालांकि, रेलवे ने टिकट की एडवांस बुकिंग के नियमों में कुछ परिवर्तन किया है.

गौरतलब है कि लॉकडाउन में 30 दिन पहले ही टिकट आरक्षण की सुविधा थी, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी कर 120 दिन कर दिया गया है. रविवार से सिर्फ एक महीने पहले ही एडवांस बुकिंग वाले नियम में बदलाव हो जाएगा.

करंट सीट बुकिंग यानी सीट खाली रहने पर स्टेशनों से इस तरह की सुविधा यात्रियों को मिलेगी. साथ ही बीच के स्टेशनों से भी टिकट बुक करने की सर्विस 31 मई की सुबह टिकट काउंटर व ऑनलाइन सर्विस के तहत होने लगेगी.

ध्यान दें —

1-टिकटें ऑनलाइन (आईआरसीटीसी और मोबाइल एप) और ऑफलाइन माध्यमों (पीआरएस काउंटर, टिकट एजेंट, सीएससी) से बुक की जा सकती है
2-सिर्फ कंफर्म/ आरएसी टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन में आने और ट्रेन पर चढ़ने की अनुमति होगी
3-यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा
4-ट्रेन किराये में किसी भी तरह का कैटरिंग शुल्क शामिल नहीं होगा
5-यात्रा के दौरान चादर, कंबल एवं तकिया नहीं दिए जाएंगे
6-सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास के समय और यात्रा के दौरान फेस कवर/ मास्क पहनना होगा
7-सभी यात्री आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें और यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करें

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

186 प्रवासी श्रमिकों को लेकर मुंबई से रांची पहुंची फ्लाइट

Next Post

इमा ऑनलाइन कराटे प्रशिक्षण का तीसरा चरण संपन्न

Next Post
इमा ऑनलाइन कराटे प्रशिक्षण का तीसरा चरण संपन्न

इमा ऑनलाइन कराटे प्रशिक्षण का तीसरा चरण संपन्न

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d