-
प्रवासी कामगारों ने जताया आभार
रांची: झारखंड सरकार की पहल पर प्रवासी श्रमिकों की एयर लिफ्टिंग जारी है. लगातार चौथे दिन रविवार को भी 186 प्रवासी श्रमिकों को लेकर एयर एशिया की फ्लाइट मुंबई से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंची.
एयर एशिया फ्लाइट के माध्यम से रविवार को 186 प्रवासी सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी रांची पहुंचे. राजधानी रांची पहुंचने वाले प्रवासी कामगार सिमडेगा, सिंहीूम, रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, चतरा, पलामू और गिरिडीह जिले के रहने वाले है.