रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. 23 जून मंगलवार को अपराहन 4:30 बजे सिमडेगा से 24 नये केरेना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई हैं. जिसके बाद झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2164 हो गयी है.
वहीं अबतक राज्य में 1404 से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं. वहीं 12 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है.
बता दें कि सोमवार 22 जून को सूबे में 42 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. इनमें देवघर से 11, सिमडेगा से 07, गिरीडीह से 07, जमशेदपुर से 06, हजारीबाग से 03, रांची से 03, चतरा से 02, पलामू से 01, लोहरदगा से 01 और धनबाद से 01 मरीज शमिल थे. इन मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 2140 हो गयी थी.

