BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस की ओर से 29 को केईआई कंपनी के कार्यालय में तालाबंदी

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
कांग्रेस की ओर से 29 को केईआई कंपनी के कार्यालय में तालाबंदी
Share on FacebookShare on Twitter

30 को बिजली विभाग के महाप्रबंधक के घर के बाहर प्रदर्शन

रांची: झारखंड में बिजली विभाग और केबुल कंपनी केईआई की लापरवाही से लगभग प्रतिदिन हो रही दुर्घटना के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े के अंदर राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली करंट लगने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी है, लेकिन निरंतर हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद बिजली विभाग की चुप्पी हैरत में डालने वाली है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि आंदोलन के अगले चक्र में 29 सितंबर को राजधानी रांची के अशोक नगर स्थित केबुल कंपनी केईआई के दफ्तर में तालाबंदी किया जाएगा, जबकि 30 सितंबर को विद्युत विभाग के महाप्रबंधक संजय कुमार के आवास के बाहर पोल-खोलो कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी करतूतों के बारे में आमजन और आसपास के लोगों को जानकारी दी जाएगी.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि जिस तरह से राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बिजली करंट लगने से निरंतर हादसे हो रहे है, सरकार को अविलंब इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और दोषी अधिकारियों-अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही हादसे के शिकार आश्रितों और उनके परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पिछले छह महीने में बिजली करंट लगने से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके है, लेकिन एक भी मामले में बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों-अभियंताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनका मनोबल बढ़ गया है और आये दिन लगातार हादसों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, इसलिए सरकार तत्काल इस मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीडीओ की पहल-संरक्षित होगा पारिजात का पेड़

Next Post

दो दिन से लगातार बारिश, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

Next Post
दो दिन से लगातार बारिश, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

दो दिन से लगातार बारिश, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d