BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हत्या की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in Uncategorized
हत्या की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार

हत्या की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड़ कब्रिस्तान के समीप पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इस संबंध में अपने कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को दोपहर 3:30 बजे कब्रिस्तान के पास कुछ अपराधियों के हथियार के साथ जुटे होने की गुप्त सूचना मिली. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस को देख कर कब्रिस्तान के समीप झाड़ी की ओट में मोटरसाइकिल के साथ खड़े 6 अपराधी भागने लगे. जिसमें से तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार, गोली और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया.

शेष तीन अपराधी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र का अब्दुल रहमान, पतरातू थाना क्षेत्र का बाबू हजाम उर्फ हुसैन हजाम और रंजीत साव शामिल हैं. अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराधियों ने विगत दिनों जिले के मांडू थाना क्षेत्र में हुई ढाई लाख रुपए की लूट में शामिल होने की बात कबूल की है. अपराधियों के पास लूटे गए 21200 रूपये, बैंक ऑफ इंडिया का एक पासबुक, सैमसंग मोबाइल सहित नाइन एमएम का देसी पिस्टल, 7.65 बोर का एक देसी पिस्टल, नाइन एमएम की दो जिंदा कारतूस, 7.65 बोर की छह जिंदा गोलियां, 2 पल्सर मोटरसाइकिल और आधा दर्जन मोबाइल बरामद किया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में इन लोगों का संबंध सुजीत सिन्हा गिरोह से पाया गया है. सभी अपराधी किसी व्यवसायिक की हत्या के लिए जुटे थे. पुलिस की तत्परता से इन्हें घटना करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार रंजीत साव के विरुद्ध रामगढ़ और रांची जिले में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

गिरफ्तार अपराधी रामगढ़ थाना क्षेत्र के नई सराय में किराए का मकान लेकर रह रहे थे. इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जिले में दर्ज लूट सहित अन्य गंभीर अपराधों के उद्भेदन की उम्मीद है.

छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह पतरातू थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, प्रशिक्षु पुअनि मंटू चौधरी, मुराद हसन, मयंक प्रसाद, प्रभात कुमार दास, सअनि संजय कुमार सिंह, शंकर कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोपाल मैदान में तीन दिवसीय कार्निवल का शुभारंभ

Next Post

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

Next Post
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d