BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेल में आग लगने से मेक्सिको में 3 की मौत 7 घायल

by bnnbharat.com
August 16, 2019
in Uncategorized
जेल में आग लगने से मेक्सिको में 3 की मौत 7 घायल

3 killed, 7 injured in Mexico due to fire in jail

Share on FacebookShare on Twitter

मेक्सिको सिटी में एक पुरुष जेल में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मेक्सिको सिटी के पेनिटेन्शरी सिस्टम अंडरसेक्रेटेरियट ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “हम आग लगने की घटना में 3 लोगों की मौत से बेहद दुखी है. इसलिए, हम उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

अधिकारियों ने कहा कि आग सुबह 5.25 बजे ‘रेक्लुसोरियो प्रीवेंतियो वेरोनील ओरियंते’ के डॉर्मिटेरी 2 में लगी. उन्होंने बताया कि आग को बुझाने में कई घंटे लग गए.

जेल अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का कारण नहीं निर्धारित किया गया है और जांचकर्ता इस मामले पर काम कर रहे हैं.

मेक्सिको सिटी पेनिटेन्शरी के सिस्टम अंडरसेक्ट्ररी एंटोनियो हजाएल रुइज ने मिलेनियो टेलीविजन को बताया कि आग लगनी रसोई से शुरू हुई थी और इसकी वजह लड़ाई या दंगा नहीं है.

अधिकारी ने कहा, “हमने किसी भी तरह की हिंसा या दंगे की आशंका को खारिज कर दिया है. यह एक दुर्घटना थी, यह कैसे लगी इसे लेकर हम सुनिश्चित नहीं हैं, संभवत: यह घटना एक छोटे फ्राइंग पैन की वजह से हुई, जो इलेक्ट्रिक हैं.”

रुइज ने कहा कि जांचकर्ता इस बात का पता लगाएंगे कि कि आग कैसे लगी.

मृतकों की पहचान लुइस एनरिक तेजेदा पेलकास्त्रे, मौरिसियो एस्पिंदोला हिदाल्गो और कार्लोस एनरिक पेरेज मार्केज के रूप में की गई है.

आग में घायल हुए सात लोगों को बेलिसारियो डोमिन्गुएज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत गंभीर है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रूसी राष्ट्रपति और कतर के आमीर ने की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

Next Post

पूर्व PM वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि, राष्ट्रपति-PM समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Next Post
पूर्व PM वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि, राष्ट्रपति-PM समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व PM वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि, राष्ट्रपति-PM समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d