BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: दुमका जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुघर्टना में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में फतेहपुर-पालाजोरी मुख्य मार्ग पर रांगाटांड मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य गभीर रूप से घायल हो गये.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के पहरूडीह निवासी 48 वर्षीय सोना लाल हांसदा के रुप में हुई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक आज एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर तीन युवक अपने गांव बिक्रमपुर पहरूडीह लौट रहा था.

इस बीच रांगाटांड गांव के पास तेज घुमावदार मोड़ पर नियंत्रण खो देने से वाइक असंतुलित होकर नीचे खाई में जा गिरा. जिससे पहरूडीह निवासी सीनालाल हंसदा की मौके पर मौत हो गई. जबकि मसलिया के विक्रमपुर निवासी रिश्ते भाई रामकृष्ण टूडू और संजय कुमार टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया. रामकृष्ण टूडू को होश आ गया है.

वहीं संजय कुमार टुडू अचेतावस्था में है. वाइक सवार तीनों लोग हाल ही में बेंगलुरु से काम कर गांव लौटा था और मसलिया स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 14 दिन क्वराइनटाईन सेंटर से छुट्टी मिलने के बाद अपने मालिक बड़ा डुमरिया गांव के मालिक मुबारक अंसारी के पास पैसा लेने गया था. लेकिन पैसा नहीं मिलने से खिन्न तीनों व्यक्ति वाइक से घर लौट रहा था.

इस बीच घुमावदार मोड़ पर असंतुलित हो कर वाइक खायी में जा गिरा. मसलिया के उप प्रमुख कादिर रजा के अनुसार अगर रेलिंग रहती तो शायद जान नहीं जाती. इस जगह पर अक्सर दुर्घटना घटती है .

ग्रामीणों की सूचना पर मसलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी वाहन से दोनों घायलों को इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के जामा थाना क्षेत्र में दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर मुंडमाला गांव के समीप सोमवार को अज्ञात पिकअप वैन की चपेट में आने से एक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान दुमका नगर थाना क्षेत्र के दुधानी मुहल्ले निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद निजाम के नाम से हुई है. निजात अपनी वाइक से अपने घर से जरमुंडी टीवीएस शोरूम काम करने जा रहा था. इसी क्रम में मुंडमाला गांव के समीप तीखे मोड़ पर अज्ञात पिकअप वैन से टक्कर लग जाने वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

राहगीरों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल निजाम को इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा. इस बीच रास्ते में ही घायल निजाम ने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दी है. मृतक निजाम को दो संतान भी है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया है.

इधर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुबना गांव में मुख्य सड़क पर सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई. मृत बच्ची की शिनाख्त की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Latest Updates: झारखंड में 147 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, 1290 हुई संक्रमितों की संख्या

Next Post

पुलिस महानिदेशक ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की समीक्षा बैठक

Next Post
पुलिस महानिदेशक ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की समीक्षा बैठक

पुलिस महानिदेशक ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की समीक्षा बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d