BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मॉब लिंचिंग: 3 लोगों की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस टीम पर भी हमला

by bnnbharat.com
April 18, 2020
in समाचार
मॉब लिंचिंग: 3 लोगों की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस टीम पर भी हमला

मॉब लिंचिंग: 3 लोगों की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस टीम पर भी हमला

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: पालघर में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां मुंबई के कांदिवली के रहने वाले तीन लोगों को गडचिंचल में ग्रामीणों के एक समूह ने पीट-पीट कर मार डाला.

तीनों को चोर समझ कर पिटाई कर दी

बताया जा रहा है कि गांव वालों ने इन तीनों को चोर समझ कर इनकी पिटाई कर दी. इतना ही नहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया.

जा रहे थे अंतिम संस्कार में 

पालघर जिला कलेक्टर कैलास शिंदे ने कहा, “शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक सुशील गिरि महाराज, जो कांदिवली में एक आश्रम में रहता था, और दो अन्य, जयेश और नरेश येलगडे एक वैन में बैठ कर जा रहे थे, जिसे उन्होंने किराए पर लिया था.” इन तीनों में से ही एक शख्स कार चला रहा था और ये लोग सूरत अंतिम संस्कार में जा रहे थे.

लॉकडाउन के बावजूद भी तीनों ने 120 किमी की सफर पूरा कर लिया था, लेकिन गडचिंचल गांव के पास वन विभाग की एक संतरी ने उन्हें रोक दिया. बुधवार रात करीब 10 बजे कार में बैठे तीनों लोगों की दो वन विभाग के कर्मियों के साथ बातचीत हो रही थी कि अचानक कुछ लोग कार के पास आए और बहस करने लग गए, जैसे ही बहस तेज हुई तो भीड़ ने तीनों को पीट दिया. इस बीच वन रक्षकों ने कासा पुलिस स्टेशन में फोन किया, जो कि घटनास्थल से 35 किलोमीटर दूर था.

पुलिसकर्मियों को भी धमकाया

इसके बाद कासा के चार पुलिसकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक भीड़ ने उस कार को पलट दिया था जिसमें तीनों लोग सवार थे और यहां तक ​​कि वे लोग पुलिसकर्मियों को भी धमकाने लगे. वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने फोन से वीडियो शूट कर लिया, जिसमें भीड़ को तीन लोगों की पिटाई करते हुए देखा गया.

पालघर के जिला पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि गडचिंचल के 110 ग्रामीणों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं. सिंह ने कहा कि पुलिस यह भी जांच करेगी कि लॉकडाउन के बावजूद तीन लोग कांदिवली से यहां तक आने में कैसे कामयाब रहे. कास अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए तीनों के शवों को भेज दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानदंडों को पूरा नहीं करते चीन से आए 63 हजार PPE किट: स्वास्थ्य मंत्रालय

Next Post

20 अप्रैल से सभी सरकारी कार्यालयों को खोलने की तैयारी शुरू

Next Post
20 अप्रैल से सभी सरकारी कार्यालयों को खोलने की तैयारी शुरू

20 अप्रैल से सभी सरकारी कार्यालयों को खोलने की तैयारी शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d