BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालपुर थाना क्षेत्र के 3 लोगों ने किया होम क्वारंटाइन का उल्लंघन, होगी प्राथमिकी दर्ज

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in समाचार
लालपुर थाना क्षेत्र के 3 लोगों ने किया होम क्वारंटाइन का उल्लंघन, होगी प्राथमिकी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter
  • जांच करने गई टीम को नहीं मिले घर पर

  • सभी के खिलाफ दर्ज की जाएगी प्राथमिकी

रांची: होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर तीन लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन रांची कार्रवाई करेगा. यह सभी तीन लोग लालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. जिला प्रशासन की टीम जब जांच करने इनके दिए गए पते पर पहुंची तो सभी अपने घर से बाहर थे.

दूसरे राज्य से रांची पहुंचे थे सभी

कोरोना वायरस के संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में दूसरे राज्य से झारखंड में प्रवेश करने वाले लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है.

कोरोना संक्रमण के  रोकथाम के लिए गठित क्वारंटाइन मैनेजमेंट सेल रांची शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों के होम क्वारंटाइन की जांच  कर रही है.

जांच के क्रम में लालपुर क्षेत्र के रहनेवाले काजल पांडे, डॉक्टर चंद्रेश्वर राम और विजय मिर्धा द्वारा होम क्वारंटाइन के उल्लंघन की पुष्टि हुई. इन सभी को दूसरे राज्य से आने के बाद होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था.

काजल पांडे के दिए गए पते के पास पहुंचकर जिला प्रशासन की टीम ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह बरियातू में किसी अस्पताल में आई हुई हैं. डॉक्टर चंद्रेश्वर राम ने अपने घर का पता स्पष्ट तौर पर नहीं दिया था.

टीम ने जब उनसे दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह अपने प्रोजेक्ट ऑफिस के सिलसिले में रांची से बाहर आए हुए हैं, वापस लौट कर होम क्वारंटाइन हो जाएंगे. जबकि विजय मिर्धा डॉक्टर चंद्रेश्वर राम के ड्राइवर हैं, उन से जब संपर्क किया तो उन्होंने स्वयं कहा कि वह रामगढ़ में हैं.

तीनों के खिलाफ दर्ज की जाएगी प्राथमिकी

होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार बाइक व साइकिल में जोरदार टक्कर, 2 गंभीर

Next Post

एक डेड बॉडी के दो दावेदार, पुलिस भी हैरान

Next Post
एक डेड बॉडी के दो दावेदार, पुलिस भी हैरान

एक डेड बॉडी के दो दावेदार, पुलिस भी हैरान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d