BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

300 बांग्लादेशी नागरिक अपने वतन लौटते पकड़ाए

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in Uncategorized
300 बांग्लादेशी नागरिक अपने वतन लौटते पकड़ाए

300 बांग्लादेशी नागरिक अपने वतन लौटते पकड़ाए

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  बांग्लादेश ने माना कि उसने 2019 में अपने करीब 300 नागरिकों को पकड़ा जो अवैध रूप से सीमा पार कर भारत जाने के बाद वापस लौट रहे थे.

बता दें भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच हुई 49वीं महानिदेशक स्तर वार्ता में दोनों देशों ने सरहद पर चौकसी व आपसी तालमेल सुधारने का फैसला किया है.

साथ ही दोनों मुल्कों ने सीमा पर अवैध घुसपैठ रोकने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने पर भी रजामंदी जताई है. राजधानी दिल्ली में पांच दिनों तक चली इस बैठक के दौरान बीते दिनों भारत-बांग्लादेश सीमा पर हुई गोलीबारी की घटना का मुद्दा भी उठा.

बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बांग्लादेशी सीमा बल की तरफ से 17 अक्टूबर को हुई गोलीबारी के सवाल पर बीजीबी महानिदेशक मोहम्मद शफीनुल इस्लाम ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है.

जांच रिपोर्ट आने के बाद इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 बांग्लादेश ने सीमा पर पकड़े अपने ही 300 नागरिक

बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड प्रमुख शफीनुल इस्लाम ने माना कि उनके सुरक्षा बलों ने इस साल करीब 300 ऐसी बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है जो भारत से वापस लौट रहे थे.

हालांकि उनके मुताबिक इनमें सभी लोग ऐसे थे जो किसी कारण से सीमा पार कर भारत गए थे और वापस लौट रहे थे.

बीजीबी महानिदेशक ने कहा कि अवैध रूप से सीमा पार न करे कोई इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है.

हालांकि बीजीबी प्रमुख ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून पर यह कहते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि यह भारत का आंतरिक मामला है.

निगरानी उपाय बढ़ाने पर सहमति जताई

सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की कड़ी में दोनों देश के बीच नदी क्षेत्रों से गुजरने वाली सीमा पर भी निगरानी उपाय बढ़ाने पर सहमति जताई.

एक सवाल के जवाब में बीएसएफ महानिदेशक ने कहा कि सीमा पर नदी के इलाके में किसी तरह की कोई फेंसिंग या सीसीटीवी कैमरा नहीं है.

मगर, दोनों सीमा बल ज़रूरत के मुताबिक इन कमियों को भरने का लगातार प्रयास कर रहे हैं. बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड महानिदेशक मोहम्मद शफीनुल इस्लाम ने बताया कि भारत की तरफ से सिंगल रो फेंसिंग का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया.

हालांकि इस मामले में भारत और बंग्लादेश के बीच अभी चर्चा चल रही है. बीएसएफ प्रमुख जौहरी के अनुसार फेंसिंग की डिजाइन पर बांग्लादेश को एक प्रस्ताव दिया गया है और उनकी मंजूरी के बाद काम आगे बढ़ेगा.

महत्वपूर्ण है कि भारत बीते कुछ वक्त से भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगी कंटीली बाड़ के आगे एक नई सिंगल रो फेंसिंग लगाने का प्रयास पर काम कर रहा है ताकि सरहद पर तस्करी और अवैध कारोबार को रोका जा सके.

महत्वपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 150 मीटर में होने वाले निर्माण के लिए सम्बंधित पड़ोसी देश की रजामंदी जरूरी है.

भारत और बांग्लादेश के बीच 4000 किमी से अधिक की सीमा पर करीब 250 गांव ऐसे हैं जो इस सिंगल रो फेंसिंग से प्रभावित होंगें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत की सरकार बनते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी का किया इजहार

Next Post

ज्ञान विज्ञान समिति की बैठक संपन्न, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के मसले पर विचार विमर्श

Next Post
ज्ञान विज्ञान समिति की बैठक संपन्न, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के मसले पर विचार विमर्श

ज्ञान विज्ञान समिति की बैठक संपन्न, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के मसले पर विचार विमर्श

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d