नई दिल्ली: अयोध्या बाबरी मंदिर विध्वंस मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी 32 आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसमें उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार और कल्याण सिंह जैसे बड़े नेता शामिल है. आज यह सभी नेता सीबीआई की विशेष अदालत में अपने बयान दर्ज कराएंगे.
सभी नेताओं के बयान सीबीआई के जज एस के यादव के सामने दर्ज कराए जाएंगे. न्यायधीश ने भी प्रत्येक आरोपियों से पूछने के लिए 1000 से अधिक प्रश्न तैयार कराए हैं. इससे पहले कोर्ट में इस मामले में कोर्ट 354 गवाह पेश हो चुके हैं. जिनकी गवाही के आधार पर कोर्ट ने एक लम्बे चौड़े सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिसके जवाब इन सभी 32 आरोपियों से लिए जाएंगे.
कोर्ट इसके लिए आरोपियों से एक-एक करके बयान लेगा और उनसे इस दौरान कुछ सवाल पूछने के साथ ही आरोप भी लगाएगा. आरोपी चाहे तो उसकी सफाई दे सकते हैं और अपना पक्ष रख सकते हैं.
इस मामले में बड़े-बड़े हाई प्रोफाइल लोग नामजद है. पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सरीखे नेताओं का भविष्य इस केस पर निर्भर करता है. इन सब पर आरोप है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस में इन सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है.

