रांची: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री सहायता कोष के प्रदेश समन्वयक आदित्य साहू ने बताया कि कोरोना संकट के बीच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी 26 संगठनात्मक जिले जिसमें 513 मंडल शामिल है.
513 मंडल में शामिल कार्यकर्ताओं ने परिश्रम और प्रयास से लगातार पीएम रिलीफ फण्ड में पैसे जमा करवा रहे है. साहू ने कहा कि 1 करोड़ 2 लाख 500 से लेकर लाख रुपए तक का सहयोग कार्यकर्ताओं ने किया है.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित सभी सांसद, विधायक गण, प्रदेश पदाधिकारी जिलामण्डल के पदाधिकारियों ने सहायता राशि दी है.
उन्होंने कहा कि लगातार कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों का योगदान सुनिश्चित कराने का प्रयास कर रहे हैं.