रांची: झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत कांग्रेस 33 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. शेष सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने पहले चरण के चुनाव के मद्देनजर 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,तारिक अनवर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, टी एस सिंह देव, मुकुल वासनिक ,पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ,जितिन प्रसाद धीरज साहू ,गीता कोड़ा ,फुरकान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल समेत 40 लोग शामिल हैं.