रांची: झारखंड विधानसभा के चौथे चरण में आज 4 जिलों में 15 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान में अपराह्न एक बजे तक 44.65 फीसदी मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है.
15 सीटों के लिए इतना प्रतिशत मतदान हो चुका है –
- मधुपुर- 43.01%
- देवघर- 39.94%
- बगोदर- 53.36%
- जमुआ- 46.80%
- गांडेय- 49.52%
- गिरिडीह- 47.75%
- डुमरी- 53.42%
- बोकारो- 32.35%
- चंदनकियारी- 54.53%
- सिंदरी- 48.84%
- निरसा- 47.86%
- धनबाद- 35.99%
- झरिया- 36.13%
- टुंडी- 51.96%
- बाघमारा- 44.99%
10 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दोपहर बाद तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे, जबकि पांच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे.