BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

काल के गाल में समा गए 5 ऊंट, रेंज अफसर ने मंगलवार को पकड़ा था ट्रक में लदे ऊंटों को

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
काल के गाल में समा गए 5 ऊंट, रेंज अफसर ने मंगलवार को पकड़ा था ट्रक में लदे ऊंटों को
Share on FacebookShare on Twitter

वन पदाधिकारी को रिश्वत देने की भी की गई थी पेशकश, 6 तस्कर हिरासत में लिये गये थे

रांची: पाकुड़ में रेंज अफसर ने ट्रक में लदे जिन 15 ऊंटों को पकड़ा था, उनमें से एक की मौत गुरुवार की देर रात हो गई. अब ऊंट को दफन किया जा रहा है. इससे पहले पकड़े गए 14 ऊंटों में से चार की मौत पहले हो चुकी है.

बताते चलें कि पाकुड़ जिला अंतर्गत गोकुलपुर स्थित वन चेक पोस्ट पर मंगलवार की देर रात 15 ऊंट लदे एक ट्रक को जब्त किया गया था. वाहन में बैठे तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल सिंह द्वारा गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान 32 वर्षीय साजिद, ट्रक चालक 20 वर्षीय बॉबी कुमार और 21 वर्षीय अजय पाल के रूप में की गई है. तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले है.

साजिद उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला है, जबकि बॉबी और फिरोज फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है. वहीं ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर राजस्थान के भरतपुर जिले के आरटीओ कार्यालय से हुआ है और वाहन मालिक का नाम रणधीर सिंह दर्ज है.

इधर, मौके पर ऊंटों को छुड़ाने और वन पदाधिकारी को रिश्वत देने का प्रलोभन देने वाले छह अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. इस दौरान एक वाहन को भी जब्त किया गया था जो हरियाणा में ट्रक की मॉनिटरिंग करता आ रहा था. बताया गया है कि सभी ऊंटों को पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश सप्लाई करने की योजना थी.

गौरतलब है कि इससे पहले भी 12 जनवरी की रात 14 ऊंट लदे एक ट्रक को गोकुलपुर वन चेक पोस्ट पर जब्त किया गया था, जिसमें से चार ऊंटों की मौत हो गयी थी. वहीं रेंजर द्वारा अपने खर्च पर ऊंटों की देखभाल की खबर भी आयी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल मैनुअल उल्लंघन मामला: लालू प्रसाद के केस में आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

Next Post

फर्जी सरेंडर मामले में पीड़ित युवकों ने सीएम से लगाई गुहार

Next Post
फर्जी सरेंडर मामले में पीड़ित युवकों ने सीएम से लगाई गुहार

फर्जी सरेंडर मामले में पीड़ित युवकों ने सीएम से लगाई गुहार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d