BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड विधानसभा चुनाव को ले भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव सहित 5  उम्मीदवारों ने किया नामांकन

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in समाचार
झारखंड विधानसभा चुनाव को ले भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव सहित 5  उम्मीदवारों ने किया नामांकन

झारखंड विधानसभा चुनाव को ले भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव सहित 5  उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी के उम्मीदवारों ने अपना-अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा की उम्मीदवार डॉ. नीरा यादव, महागठबंधन से राजद उम्मीदवार सुभाष यादव, जेवीएम से रमेश हर्षधर, सपा के सुभाष राणा तथा जदयू से दीपक यादव ने नामांकन दाखिल किया.

इस अवसर पर सभी अपने-अपने समर्थकों के साथ ढ़ोल-नगाड़ों के संग निर्वाचन कार्यालय पहुंचे. जहां राजद के सुभाष यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ पर्चा भरने के पश्चात् कहा कि भले ही मैं बाहरी हूं किन्तु जिस प्रकार का मान सम्मान यहां की जनता ने मुझे दिया है मुझे पूरा यकीन है कि यहां से राजद की जीत निश्चित है.

वहीं भाजपा से पुनः चुनाव लड़ने जा रही नीरा यादव ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से पिछले पांच वर्षों में विकास के कार्य किए हैं और जिस प्रकार से भाजपा कार्य कर रही है. हमें पूरा यकीन है कि 2014 की तरह एक बार फिर से यहां की जनता मेरे सर पर जीत का ताज जरूर पहनाएगी.

उन्होंने पार्टी में बागी हुए नेताओं के बारे में कहा कि यहां सभी लोग चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है. झाविमो के रमेश हर्षधर ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले पांच सालों में कोडरमा में बेरोजगारी, बिजली, सड़क, शिक्षा की बद से बदतर स्थिति हुई है, उस अनुसार यहां की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है.

इधर, सपा और जदयू के उम्मीदवारों ने भी जनता से अपील की… कि अगर वे कोडरमा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो हमारे पक्ष में वोट कर हमें एक बार अवश्य मौका दें.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सास कुन्ती व पति संजीव का रिकॉर्ड तोड़ेंगी रागिनी : सत्येंद्र कुमार

Next Post

कोडरमा से एक कमल अवश्य भेजें : मुख्यमंत्री

Next Post
कोडरमा से एक कमल अवश्य भेजें : मुख्यमंत्री

कोडरमा से एक कमल अवश्य भेजें : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d