धनबाद: शुक्रवार को विधायक संजीव सिंह के कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की एक अहम बैठक हुई. जिसमें मोर्चा की झरिया विधानसभा के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष के अलावा मंडल की पूरी टीम शामिल हुई. मुख्य रूप से उपस्थित जियाडा के स्वतंत्र निदेशक सत्येंद्र कुमार उपस्थित थे.
सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ही अपने सास व पति संजीव का रिकाॅर्ड तोड़ने जा रही हैं. इनको आम जनता का इतना प्यार और साथ मिल रहा है. इससे साफ प्रतित हो रहा है कि झरिया की जनता रागिनी सिंह को विधायक बनाने के लिए आतुर हैं.
उन्होंने कहा कि रागिनी सिंह ही एक लौती महिला हैं, जो प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही हैं. झरिया में अब महिलाएं और भी ज्यादा सशक्त होने जा रही हैं.
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा पांडे ने कहा कि महिलाओं की टोलियां आज से घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क करने का काम करेंगी. इस दौरान राज्य व केंद्र सरकार की जो योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं, उनकी जानकारी दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि झरिया विधानसभा में महिलाओं की ताकत अब देखने को मिलेगी.
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना की जिलाध्यक्ष रमा सिन्हा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उन कार्याें को लेकर जन-जन तक जाऊंगी.
झरिया विधानसभा में महिला कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टोली है, जो भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को जीताने में अहम योगदान देने वाले हैं. इस दौरान जिलाध्यक्ष आशा पांडे, किरण सिंह, रमा सिन्हा, शोभा देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, विनय सिंह आदि उपस्थित थे.