रांचीः सिमडेगा में दो माओवादी उग्रवादियों ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. मौके पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार और पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दोनों ने सरेंडर किया.
सरेंडर करने वालों में माओवादी सबजोनल कमांडर विनोद पंडित और एरिया कमांडर गणेश लोहरा शामिल हैं. सिमड़ेगा के बोलबा निवासी विनोद और गुमला जिले के पालकोट निवासी गणेश के खिलाफ विभिन्न थानों में क्रमशः 17 और 4 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी, आगजनी, पुलिस से मुठभेड़ के मामले शामिल हैं. विनोद पर 5 लाख रु और गणेश पर 2 लाख रु का इनाम है.

