BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक दिवसीय रोजगार मेला में 50 युवाओं को मिली नौकरी

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in Uncategorized
एक दिवसीय रोजगार मेला में 50 युवाओं को मिली नौकरी

एक दिवसीय रोजगार मेला में 50 युवाओं को मिली नौकरी

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन तथा झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आज एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन शहीद निर्मल महतो मैदान, उलियान, कदमा में किया गया. रोजगार मेला का उद्घाटन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, माननीय विधायक-ईचागढ़ श्रीमति सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा किया गया. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण और युवा वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक ही मंच पर सभी नियोक्ताओं को लाने की कोशिश है जिससे रोजगार के लिए उन्हें भटकना ना पड़े. उन्होंने कहा कि जो युवा अभी पढ़ाई कर रहे हैं, वे पढ़ाई छोड़ कर काम ना करें. अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए भी यहां विशेष सुविधाएं दी जा रही है.

कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर

निशा सिक्योरिटी- 44, स्वीगी- 60, यूरेका र्फोब्स- 15, एल.आई.सी- 34, नेहा एसोसिएट- 12, डॉ. डी.वाई.पाटिल ऐजुकेशन- 30, गौर इंडस्ट्रीज- 17, अन्ना ग्रुप- 4, कॉल सेंटर- 45 और शाईन मैनेंजमेंट ने 103 युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया.

दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना की पार्टनर एजेंसी मल्होत्रा बुक डीपो- 37(ट्रेड – आई.एस.एम.ओ), स्टार सेक्यूटेक- 40 (ट्रेड- रिटेल), एक्समैक्स -20 (ट्रेड – आई.एस.एम.ओ, हेल्पर इलेक्ट्रीशियन), आरसेटी- 130 और मेगा स्कील सेंटर अमीगो ने 89 युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर पर दिया तथा उक्त एजेंसियों द्वरा कुल 316 युवक-युवत्तियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया. पार्टनर एजेंसी का कार्य 18-35 वर्ष के ग्रामीण युवक युवतियों को नांमाकित कर प्रशिक्षणों उपरांत रोजगार देना है.

इस अवसर पर शशिभूषण झा- निर्देशक(श्रम नियोजनालय), जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेवियर एक्का, राजेन्द्र कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक- कौशल व रोजगार, अमित कुमार, निलेश कुमार, इफ्तकार आलम तथा अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, सात मंत्रियों ने शपथ ली

Next Post

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Next Post
उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d