BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में करोड़ों रुपए की लागत से बनेगा 550 बिस्तरों का अस्पताल

by bnnbharat.com
November 10, 2019
in समाचार
दिल्ली में करोड़ों रुपए की लागत से बनेगा 550 बिस्तरों का अस्पताल
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी दिल्ली में सिख गुरद्वारा प्रबन्धक समिति 500 करोड़ रुपए की लागत से 550 बिस्तर का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करेगी. दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को कहा कि समिति सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव 550वीं जयंती के उपलक्ष में दिल्ली में लोगों को मुफ्त या किफायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी. आगे कहा कि गुरद्वारा बाला साहिब के नजदीक सराय काले खां में 550 बिस्तर क्षमता का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करेगी.

मनजिंदर सिंह ने कहा कि 500 करोड़ रूपये की लागत के इस 55 बीघा क्षेत्र में स्थापित होगी. उन्होंने कहा कि गुरु हरकृष्ण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च अस्पताल का निर्माण कार्य आगामी 17 नवम्बर से बाबा बचन सिंह जी कार सेवा वाले के नेतृत्व में शुरू की जाएगी. सिरसा ने बताया कि अस्पताल को नौ सदस्यीय ट्रस्ट के प्रबन्धन में चलाया जायेगा. इस अस्पताल में मेडिकल स्पेशलिटीज, सुपर स्पेशलिटीज तथा सेंटर ऑफ़ एक्सेलन्स की सम्पूर्ण सुविधाओं सहित मल्टी डिसिप्लिनरी हेल्थ स्पैशलिस्ट ,स्टेट ऑफ़ आर्ट्स आई सी यू, मल्टी फंक्शनल मॉडुलर ऑपरेटिंग थिएटर सहित सर्जिकल माइक्रोस्कोपी की अंतरराष्ट्रीय स्तर की नवीनतम सुविधाएँ उपलब्ध होंगी.

इस अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्रों के कार्डियोलॉजी, कार्डिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी,यूरोलॉजी, आर्थोपेडिक्स, रेडियोलोजी, इंटरनल मेडिसिन सहित लगभग 20 विभागों से सम्बन्धित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. वहीं मेडिकल विशेषज्ञों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक मेडिकल कॉलेज तथा एक नर्सिंग कॉलेज भी चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 100 सीटों का मेडिकल कॉलेज वर्ष 2022 जबकि 60 सीटों का नर्सिंग कॉलेज 2020 में शुरू हो जायेगा.

उन्होंने कहा कि अस्पताल के कार्डिओ और नेफ्रोलॉजी विभाग की ओ पी डी अगले छह महीने तक शुरू कर दी जाएगी जबकि अन्य विभाग चरणबद्ध तरीके से भवन निर्माण तथा मेडिकल विषेशज्ञों की उपलब्धता, तथा नवीनतम मशीनरी उपकरणों की उपलब्ता के आधार पर आगामी दो साल में शुरू कर दिए जायेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओवैसी के बयान पर भड़के महंत नरेंद्र गिरी, कहा- भारत छोड़ जाओ पाकिस्तान

Next Post

हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर निकाली गई जुलुस

Next Post
हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर निकाली गई जुलुस

हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर निकाली गई जुलुस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d