BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 माह के बाद बुलाई गई नगर निगम परिषद की बैठक ,दुर्गा पूजा -दीपावली और छठ को लेकर शहर की सफाई पर हुई चर्चा

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
श्री पब्लिकेशन के साथ किए गए इकरारनामे को लेकर हंगामेदार भरा हो सकता है 15 अक्टूबर का नगर निगम बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

रांची नगर निगम परिषद की बैठक 5 माह के बाद बुधवार को करम टोली स्थित सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल में हुई। पार्षदों की मांग पर यह आपात बैठक बुलाई गई थी। इसमें दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर शहर की साफ सफाई पर विशेष चर्चा की गई। पार्षदों ने लगातार बैठक नहीं बुलाई जाने पर अपनी नाराजगी दिखाई। वार्ड नंबर 26 के पार्षद अरुण झा ने कहा कि बैठक नहीं होने की वजह से सड़क और नाली का निर्माण ठप हो गया है। जिस सड़क को बनाने की मांग वर्षो से हो रही थी उसका टेंडर हुआ, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ हम लोग कहां जाकर अपनी बात रखें। पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि मैन पावर, कूड़ा उठाने वाले वाहन और अन्य सामग्री कम होने की वजह से नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि सभी पार्षद अपने क्षेत्र में जरूरत की सामग्री और संसाधन की सूची बनाकर दे। निगम उन समस्याओं को दूर करेगा।

दुर्गा पूजा में तीन शिफ्ट में होगी सफाई तालाब भी अभी से होंगे साफ़

पार्षदों की मांग पर नगर आयुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान तीन शिफ्ट में सफाई कराई जाएगी। पूजा पंडालों के आसपास विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए 1 सप्ताह पहले ही टीम को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। नियमित रूप से सफाई कार्य की मॉनिटरिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली में सामान्य दिनों के मुकाबले रोजाना 4 गुना अधिक कूड़ा निकलता है। उसके निपटारे के लिए स्वास्थ्य शाखा को योजना बनाने का निर्देश दिया गया है ।साथ ही छठ पूजा को देखते हुए तालाबों की सफाई दुर्गा पूजा के बाद से शुरू कर दी जाएगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अफीम तस्करों की मौजूदगी में अवैध पोस्ता का खेत तैयार कर रहे मजदूर की ट्रैक्टर पलटने से मौत

Next Post

श्री पब्लिकेशन से एग्रीमेंट करने के मामले में जमकर हंगामा, अलग-थलग पड़ी मेयर

Next Post
मेयर आशा लकड़ा ने निगम क्षेत्र में ‘कर’ वसूली के लिए एजेंसी के चयन पर उठाये सवाल

श्री पब्लिकेशन से एग्रीमेंट करने के मामले में जमकर हंगामा, अलग-थलग पड़ी मेयर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d