BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

6 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी बसर करने को मजबूर : विश्व बैंक

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in समाचार
6 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी बसर करने को मजबूर : विश्व बैंक
Share on FacebookShare on Twitter

इस्‍लामाबाद: हाल में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वालों की दर 25 फीसदी है.

मगर इसके बरअक्‍स विश्‍व बैंक की रिपोर्ट में यह दर 30 फीसदी बताई गई है. यानी की देश का एक बड़ा तबका बदहाली में जीवन जी रहा है.
Also Read This: शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 800 प्वाइंट टूटा

‘समा टीवी’ की खबर के मुताबिक, जहां पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के मुताबिक यह दर 25 फीसदी बताई थी.

वहीं बीते साल जारी विश्‍व बैंक की रिपोर्ट में यह दर 30 फीसदी थी. यानी पाकिस्‍तान की 6 करोड़ से ज्‍यादा की आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर कर रही है.

रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि जहां देश के सबसे बड़े शहर कराची में 14 फीसदी लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजार रहे हैं, वहीं लाहौर में 10 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे यानी बदहाली में जी रहे है.

इसके अलावा पेशावर में 32 फीसदी, वहीं कोएटा में 45 फीसदी और इस्लामाबाद में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की दर 10 फीसदी से कम है.

हालांकि विश्‍व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते 15 सालों में पाकिस्‍तान में इस दर में करीब 35 फीसदी की कमी दर्ज की गई है.

हालांकि, इस साल फरवरी में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले पाकिस्‍तान में मौजूदा हालात बेहतर नहीं कहे जा सकते.

कुछ अनुमान के मुताबिक बताया गया है कि अगर कोरोना की वजह से पाकिस्‍तान में व्यावसायिक जीवन पूरी तरह से बंद रहता है, तो इससे देश के करीब 1 करोड़, 85 लाख, 30 हजार लोग बेरोजगार हो जाएंगे.

कोरोना वायरस के फैलने के बाद हालात और भी बद्तर हो गए हैं. जहां देश पर भारी कर्ज का बोझ है, वहीं पाकिस्‍तान में गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी बसर करने वाले लोगों के स्‍तर को ऊपर लाना भी चुनौती बना हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मजदूरों संग बैठ कर खाना खाया, कहा सबको दो रोटी मिल रही है, मैं भी दो रोटी ही खाऊंगा

Next Post

महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने दिया 10 लाख का अनुदान

Next Post
महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने दिया 10 लाख का अनुदान

महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने दिया 10 लाख का अनुदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d