-
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 214 हुई
रांची: झारखंड के हजारीबाग, गढ़वा और धनबाद जिले में 11 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 214 हो गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले में आज छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, वहीं गढ़वा में 4 और धनबाद से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 214 हो गयी है.

