BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

60 साल के किसान की टिकरी बॉर्डर पर गला रेतकर हत्या

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
60 साल के किसान की टिकरी बॉर्डर पर गला रेतकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः नए कृषि कानूनों के खिलाफ टीकरी बॉर्डर (tikri border) पर आदोलन में भाग लेने गया एक 60 वर्षीय किसान गुरुवार शाम को मृत पाया गया. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है. संदेह है कि उसकी हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम हाकम सिंह है, ये बठिंडा का रहने वाला था. इसका शव टिकरी-बहादुरगढ़ सीमा पर बनाए जा रहे नए बस स्टैंड के पीछे कुछ खेतों में पड़ा मिला. शव को प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सबसे पहले देखा.

डीएसपी, बहादुरगढ़ पवन कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में मृतक का गला किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किया गया प्रतीत होता है. यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. हमने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

इस मामले में एफआईआर मृतक की भाभी ने शहर के बहादुरगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. उसने अपनी शिकायत में कहा है कि हाकम सिंह खेती का काम करते थे और टिकरी बॉर्डर पर गांव के अन्य लोगों के साथ किसान आंदोलन में भाग ले रहे थे, लेकिन करीब 1-1.5 महीने पहले घर लौट आए थे. इसके बाद गुरुवार को सुबह 5 बजे अपने गांव को छोड़कर वो फिर से सीमा पर विरोध में शामिल हो गए थे. उसी शाम, उसे सूचना मिली कि हाकम सिंह का शव मिला है.

वहीं डीएसपी ने कहा है कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कितने समय से यहां था और अगर उसका किसी के साथ कोई टकराव था तो ये भी उसकी हत्या का कराण हो सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम मोदी ने बांग्लादेश के जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना की

Next Post

अंकों का रंगों से है संबंध, होली पर चुनें लकी कलर

Next Post
अंकों का रंगों से है संबंध, होली पर चुनें लकी कलर

अंकों का रंगों से है संबंध, होली पर चुनें लकी कलर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d