रांची: राज्य के सात जेलर व पांच सहायक जेलर का तबादला हो गया है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार की शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
जेलर- जिनका हुआ स्थानांतरण
- चंद्रशेखर प्रसाद सुमन : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से ओपेन जेल हजारीबाग.
- मानिक चंद्र राम : लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार.
- अनिमेष कुमार चौधरी : मंडल कारा धनबाद से केंद्रीय कारा गिरिडीह.
- श्रीकांत : खुला जेल सह पुनर्वास केंद्र हजारीबाग से लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग.
- रमाशंकर प्रसाद : उपकारा रामगढ़ से मंडल कारा धनबाद.
- मोहम्मद नसीम : उपकारा मधुपुर से केंद्रीय कारा देवघर.
- मोहम्मद मुस्तकिम अंसारी : मंडल कारा साहिबगंज से मंडल कारा सरायकेला-खरसांवा
सहायक जेलर- जिनका हुआ स्थानांतरण
- कौलेश्वर पासवान : केंद्रीय कारा गिरिडीह से मंडल कारा गुमला.
- देवनाथ राम : उपकारा तेनुघाट से उपकारा रामगढ़.
- धर्मशीला देवी : मंडल कारा चास बोकारो से मंडल कारा गढ़वा.
- लवकुश कुमार : मंडल कारा लोहरदगा से मंडल कारा सिमडेगा.
- सोनू कुमार : मंडल कारा लातेहार से मंडल कारा गोड्डा.