BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्रीन जोन घोषित गोवा में एक बार फिर सामने आए कोरोना के 7 नए मामले

by bnnbharat.com
May 14, 2020
in Uncategorized
ग्रीन जोन घोषित गोवा में एक बार फिर सामने आए कोरोना के 7 नए मामले

ग्रीन जोन घोषित गोवा में एक बार फिर सामने आए कोरोना के 7 नए मामले

Share on FacebookShare on Twitter

पणजी: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोवा में सात लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है. केंद्र सरकार ने गोवा को ग्रीन जोन घोषित किया है क्योंकि राज्य में एक मई से कोविड-19 का एक भी सक्रिय मामला नहीं था. राणे ने कहा कि सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में जांचे गए सात संदिग्धों के नमूनों के परिणाम पॉजिटिव आए हैं.

राणे ने कहा कि तीन महिलाओं सहित सात लोगों को कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए निर्धारित अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सात रोगियों में गोवा के एक ही परिवार के पांच सदस्य और उनका चालक शामिल है, जो मुंबई से यहां आए थे.

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए परिवार के पांच सदस्यों में से एक वर्षीय एक लड़की भी शामिल है. अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाया गया सातवां व्यक्ति एक ट्रक चालक है, जो हाल ही में गुजरात से माल की डिलीवरी करने यहां आया था.

गोवा में पहले सामने आए कोविड-19 के सभी सात रोगियों के ठीक होने के बाद एक मई को राज्य को ग्रीन जोन घोषित किया गया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने उद्योगों सहित अधिकांश आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है.

बता दें कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि गोवा के लिए विशेष ट्रेन सेवाओं के खुलने का मतलब यह नहीं है कि लोगों को छुट्टी के लिए तटीय राज्य में जाना चाहिए. सावंत ने यह भी कहा कि गोवा, जो एक निर्दिष्ट कोरोना-मुक्त ‘ग्रीन’ ज़ोन है,. केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन 4.0 के लिए दिशा-निर्देशों की घोषणा के बाद ही पर्यटन के लिए राज्य को खोलने पर विचार करेगा. तब तक लोग गोवा में आकर आनंद नहीं ले सकते.

सावंत ने राज्य सचिवालय में एक कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कई लोग आना चाहते हैं, सिर्फ इसलिए कि ट्रेनों की घोषणा की गई है. एक बार जब वे यहां पहुंचते हैं, तो उन्हें 14 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से क्वारेंटाइन में रहना होगा.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दंपति को टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

Next Post

ये सरकार बुरी तरह विफल हो चुकी है: अनुभव सिन्हा

Next Post
ये सरकार बुरी तरह विफल हो चुकी है: अनुभव सिन्हा

ये सरकार बुरी तरह विफल हो चुकी है: अनुभव सिन्हा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d