BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, हत्या मामले में पिता को सजा ए मौत

by bnnbharat.com
September 20, 2019
in समाचार
7 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, हत्या मामले में पिता को सजा ए मौत

7-year-old daughter raped, father sentenced to death in murder case

Share on FacebookShare on Twitter

आगरा: एत्मादपुर के 50 वर्षीय शख्स को सात साल की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या के जुर्म में गुरुवार को सजा ए मौत सुनाई गई. उसने यह वारदात 24 नवंबर 2017 की रात में की थी. बेटी को घर से उठाकर पास के सरकारी स्कूल में ले गया था. वहां उसे हवस का शिकार बनाया. चीखें बंद करने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था. वह छटपटाई तो मुंह दबा दिया. दरिंदगी की इंतहा यह थी कि मौत हो जाने के बाद बच्ची के चेहरे को दांतों से काटा और नाखूनों से नोंचा था. उसे 2.35 लाख रुपये का अर्थदंड भी दिया गया है.

स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) वीके जायसवाल ने इसे विरलतम श्रेणी का अपराध माना है. 24 पेज के फैसले में कहा कि हत्यारे को गर्दन में फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाए, जब तक कि उसकी मृत्यु न हो जाए. उसने बेटी की हत्या के बाद थाने जाकर झूठ बोला था कि वह लापता हो गई है.
बच्ची का शव स्कूल से ही सुबह 6 बजे बरामद हुआ था. बेटों ने बताया कि पापा ने पहले घर में उसके साथ दुष्कर्म किया. वह रोने लगी तो उसे दवा दिलाने के बहाने उठाकर ले गए. इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष गिरी ने कोर्ट में 16 गवाह और साक्ष्य पेश किए. हत्यारा झोंपड़ी डालकर रहता था. लोगों के कान साफ करने का काम करता था.

बेटों ने कहा, पापा ने दरिंदगी की, सजा मिले

इस केस में सबसे अहम गवाही हत्यारे के 9 और 13 साल के बेटों की रही. उन्होंने बताया कि पापा ने घर में ही बहन के साथ बुरा काम किया, वह रोने लगी तो उसे दवा दिलाने के बहाने उठाकर ले गए. दोनों ने कहा कि पापा ने दरिंदगी की है, उन्हें सजा मिले.

तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य सफल नहीं होगा

जज ने टिप्पणी की है, यदि बेटी से दुष्कर्म और उसका कत्ल करने वाले समाज में खुलेआम घूमते रहे तो सभ्य समाज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य कभी सफल नहीं हो सकता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी बच्यियों को मिले मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ, स्कूल प्रबंधन करे सुनिश्चित : सीएम

Next Post

हटिया डैम से पानी की राशनिंग होगी अथवा नहीं, 24 सितंबर के बाद चलेगा पता

Next Post
हटिया डैम से पानी की राशनिंग होगी अथवा नहीं, 24 सितंबर के बाद चलेगा पता

हटिया डैम से पानी की राशनिंग होगी अथवा नहीं, 24 सितंबर के बाद चलेगा पता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d