दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली में शराब की दुकानों पर अजब-गजब सा नजारा दिखाई दिया. एक दुकान पर शख्स ने शराब पर 70 प्रतिशत टैक्स लगाने के फैसले को ठीक बताते हुए कही कि यह सरकार को उनकी तरफ से दान है. दूसरी दुकान पर एक शख्स शराब की लाइन में खड़े लोगों पर फूल बरसाते देखा गया. शख्स कह रहा था कि आप इस देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हो.
#WATCH A man outside a liquor shop in Laxmi Nagar, Delhi says,"I'm here since 6 am. Shop was supposed to open at 9 am but police arrived at 8:55 am…who will be responsible if something untoward happens here? We've no issue with 70% tax, it's like a donation from us to country". pic.twitter.com/xnhycDLL4y
— ANI (@ANI) May 5, 2020
यह देश के लिए दान है
एक शराब के ठेके पर पहुंचे शख्स ने कहा कि शराब पर 70 प्रतिशत टैक्स से हमें कोई आपत्ति नहीं है, यह देश के लिए हमारी तरफ से दान जैसा है. भले ही लोग शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियों के लिए शराबियों को दोषी मान रहे हो लेकिन एक शख्स ने इसके लिए भी सरकार, पुलिस और ठेकेवालों को दोषी बताया. शख्स का कहाना है कि शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन हो यह देखने का काम प्रशासन का है.

