BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

71वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in समाचार
71वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: 71वें गणतंत्र दिवस जिला में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया. 71वां गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में आयोजन किया गया. जिसमें उपायुक्त ने झण्डोत्तोलन किया. इस अवसर पर उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने संयुक्त रूप से मार्च पास्ट का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट में शामिल टुकड़ियों की सलामी ली.

गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने जिला वासियों को 71वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के समस्त सेनानियों को शत-शत नमन करता हूं जिनकी कुर्बानियों के परिणाम फलस्वरूप हमें आजादी मिली और आज के दिन देश में गणतांत्रिक व्यवस्था की नींव पड़ी.

उन्होंने कहा देश की आजादी में गुमला जिले के स्वतंत्रता सेनानियों जैसे जतरा टाना भगत, बख्तर साय मुण्डल सिंह, तेलंगा खड़िया एवं अन्य क्रान्तिकारियों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. गुमला जिला के ही सपूत लांस नायक परमवीर अलबर्ट एक्का ने अपनी वीरता एवं बहादुरी की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति देकर 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की गरिमा को अक्षुण रखा है. साथ ही गुमला की धरती आज भी शहीद नयमन कुजूर एवं अन्य कई ऐसे महान सपूतों के पराक्रम पर गौरवान्वित है. आज उन तमाम अमर शहीदों को मैं श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं. जिला प्रशासन द्वारा इन वीर शहीदों की भूमि गुमला जिला के सर्वांगीण विकास एवं प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कटिबद्ध है.

उपायुक्त ने अपने संबोधन में जिले में चल रहे विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत लगभग 3245 एकड़ भूमि पर ट्रेंच कम बण्ड की योजना प्रारंभ की गई है एवं लगभग 1000 एकड़ भूमि पर ट्रेंच कम बण्ड की योजना पूर्ण की गई है. वित्तीय वर्ष 2019-20 में आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी एवं रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए बड़े पैमाने पर 05 प्रखण्डों में लगभग 478.71 एकड़ में बिरसा मुण्डा बागवानी योजना के तहत आम बागवानी की जा रही है.

उन्होंने मनरेगा की चर्चा करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में मानव दिवस सृजन के कुल लक्ष्य 28.05 लाख के विरूद्ध अब तक 17.68 मानव दिवस का सृजन किया गया है जिसमें 37.12ः महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए राज्य सरकार से 11425 नये आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरूद्ध 1919 आवास का कार्य पूर्ण हो चुका है.

उपायुक्त ने जिले में शिक्षण व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु जिले के 1577 सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु ज्ञानसेतु कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की बात कही. आयुष्मान भारत योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि गुमला जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 16 अस्पताल यथा 11 सरकारी एवं 05 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है जहां इस योजना के तहत लाभान्वित परिवार अपना ईलाज करा सकेंगे.

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गुमला जिले में अबतक कुल 1,23,927 शौचालय किया गया है, शेष में काम चालु है. मुख्यमंत्री कृषि आर्शिवाद योजना के तहत गुमला जिला में कुल 953 राजस्व ग्रामों में 77806 किसानों को उनके खाता में 5000 रू0 प्रति एकड़ की दर से अब तक 44,88,84,755 रूपये हस्तांतरित किया गया है. इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जिले के 1,10,205 लाभुक कृषकों का नाम भारत सरकार को भेजा गया है ताकि उनके खाता में प्रति 6000 रूपया की दर से हस्तांतरित किया जा सके.

प्रधानमंत्री फसल बीमा अन्तर्गत वर्ष 2019 में कुल 70,136 किसानों को 27,262 हेक्टेयर खरीफ फसल बीमा कराया गया है. उन्होंने कहा कि खेल की नगरी गुमला जिला को विकसित करने हेतु सरकार कटिबद्ध है. खेल के विकास हेतु पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के सौजन्य से जिले में 05 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र एवं 10 डे-बोर्डिग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र है. वर्ष 2019-20 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में यथा एथलेटिक्स, हाॅकी, फुटबाॅल, कबड्डी जैसे खेलों में पूरे झारखण्ड राज्य में गुमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स चोरी, लूट लिए 4.20 लाख करोड़

Next Post

भारतीय फुटबॉल की ‘दुर्गा बनी पहली पद्मश्री पाने वाली महिला फुटबॉलर

Next Post
भारतीय फुटबॉल की ‘दुर्गा बनी पहली पद्मश्री पाने वाली महिला फुटबॉलर

भारतीय फुटबॉल की 'दुर्गा बनी पहली पद्मश्री पाने वाली महिला फुटबॉलर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d