-
भारतीय वन सेवा में 142 में से 40 पद खाली
रांची: झारखंड के ज्यादातर विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों के पद खाली हैं. नतीजा यह है कि जो कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं उन्हें काम का अतिरिक्ति बोझ है.
यही हाल वन विभाग में भी है. यहां वनक्षेत्र पदाधिकारियों के 383 पद स्वीकृत हैं. इनमें 142 पद ही भरे हुए हैं. शेष 242 पद खाली हैं.
Also Read This: कोरोना वायरस: कड़े फैसले ले सकती है हेमंत सरकार
यानी 62.92 फीसदी पद खाली हैं. वहीं, वनपाल के 1062 पद स्वीहकृत है, इनमें 828 पद खाली हैं. इतना ही नहीं, भारतीय वन सेवा के 40 पद रिक्त हैं.
विभाग में भारतीय वन सेवा के 142 स्वीकृत पद में से 102 पद पर कार्यरत हैं. यूं कहें कि भारतीय वन सेवा के 28.17 फीसदी पद रिक्त हैं. इसके अलावा राज्य वन सेवा के 69 पद खाली हैं.
1979 वनरक्षियों की हुई थी नियुक्ति:
झारखंड में कई सालों बाद वनरक्षियों की नियुक्ति हुई. यह नियुक्ति झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के अनुशंसा के आलोक में हुई थी.
आयोग के माध्यम से 1979 वनरक्षियों की नियुक्ति वर्ष 2017-18 में की गयी थी. हालांकि, सरकार का कहना है कि शेष पदों का 25 प्रतिशत नियुक्ति के लिए योजना बनायी जा रही है.
Also Read This: कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकना सरकार की पहली प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान
जल्दा ही इस पर निर्णय ले लिया जायेगा.
वन विभाग में विभिन्न सेवाओं के स्वीकृत बल एवं कार्यरत बल की स्थिति इस प्रकार है:
संवर्ग | स्वीकृत बल | कार्यरत बल | रिक्त | प्रतिशत |
भारतीय वन सेवा | 142 | 102 | 40 | 28.17 |
राज्य वन सेवा | 156 | 87 | 69 | 44.23 |
वनक्षेत्र पदाधिकारी | 383 | 142 | 241 | 62.92 |
वनपाल | 1062 | 234 | 828 | 77.97 |
वनरक्षी | 3883 | 2006 | 1877 | 48.34 |