रांची: राज्य में पिछले में चौबीस घंटे में 789 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13671 पहुंच गयी है. इस दौरान कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हो गयी.
राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 128 पहुंच गयी है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अभी 8727 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि स्वस्थ होने वाले 4800 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

