BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IGI एयरपोर्ट से 80 उड़ानें रद्द, मुसाफिर परेशान

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in समाचार
IGI एयरपोर्ट से 80 उड़ानें रद्द, मुसाफिर परेशान
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में घरेलू विमान सेवाओं को आज से शुरू कर दिया गया है. कई मुसाफिरों के लिए यह राहत की खबर है, लेकिन मुसाफिरों को आज पहले दिन ही निराश होना पड़ा. आधी रात को ही कई मुसाफिर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, लेकिन वहां उन्हें आखिरी वक्त में उड़ान कैंसिल होने की जानकारी मिली.

घरेलू हवाई सफर के पहले दिन कई मुसाफिरों के रंग में भंग पड़ गया. कई फ्लाइट कैंसिल हो गईं. दिल्ली से पोर्ट ब्लेअर, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, इंदौर की सुबह की फ्लाइट कैंसिल हो गई. उधर, मुंबई में भी ऐसा ही आलम था. गुवाहाटी की फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना हुई तो यात्री मायूस हो उठे.

दिल्ली एयरपोर्ट पर 82 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 190 टेक आफ और 190 लैंडिंग का अनुमान जताया था, लेकिन अब 118 विमानें लैंडिंग और 125 टेक आफ करेंगी. 82 विमानों को रद्द कर दिया गया है. कैंसिलेशन के पीछे राज्यों की ओर से कम विमानों की आवाजाही की इजाजत वजह बताई जा रही है.

अलग-अलग शहरों के एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे एक यात्री ने बताया कि ऑनलाइन फ्लाइट अभी भी ऑन टाइम दिखा रहा है. ट्रैवल एजेंट भी कह रहा है कि फ्लाइट 11 बजे उड़ान भरेगी, लेकिन एयरपोर्ट पर बताया जा रहा है कि फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है. मुझे जानकारी मिली होती तो मैं एयरपोर्ट नहीं आता.

दिल्ली एयरपोर्ट में 380 उड़ानें टेक आफ और लैंड करने वाली थी, जिसमें से 82 विमानें कैंसिल हो चुकी हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे एक यात्री ने आजतक को बताया कि उन्हें आज स्पाइसजेट की फ्लाइट से गुवाहाटी जाना था. उनके पास कंफर्मेशन का मैसेज आया, लेकिन जब वो एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पता चला कि फ्लाइट कैंसिल है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर ही एक यात्री जम्मू से आए और उन्हें पश्चिम बंगाल जाना था. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कोई मैसेज नहीं भेजा गया था. मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया, फिर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल है और 28 को पश्चिम बंगाल की सेवाएं शुरू होंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मिशन एडमिशन: 11वीं में नामांकन प्रक्रिया शुरू

Next Post

रिश्तों में गांठ: पल भर में बिखर गये रिश्ते

Next Post
रिश्तों में गांठ: पल भर में बिखर गये रिश्ते

रिश्तों में गांठ: पल भर में बिखर गये रिश्ते

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d