BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

80 साल के बुजुर्ग बाइक चलाकर टीका लगवाने पहुंचे रांची के सदर अस्पताल

by bnnbharat.com
March 1, 2021
in समाचार
80 साल के बुजुर्ग बाइक चलाकर टीका लगवाने पहुंचे रांची के सदर अस्पताल
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः रांची के सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत 60 साल के ऊपर के बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। रांची में पहला टीका तमाड़ के रामकिशोर साहू को लगा। 80 साल के रामकिशोर ने बताया कि वे तमाड़ के तानजमडीह गांव से 68 किलोमीटर बाइक चलाकर सदर अस्पताल रांची पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया कि वे यहां 9 बजे पहुंच गए थे। लगभग 2 घंटे इंतजार के बाद 11 बजे उन्हें टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई वे पूरी तरह स्वस्थ्य है। बाइक चलाकर ही वे अपने घर जाएंगे। दोपहर के 11.30 बजे तक रांची में 4 लोगों को टीका लगाया गया है। 11.30 बजे तक रांची में 4 लोगों को टीका लग सकता था।
राम किशोर साहू ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है। न ही ब्लड प्रेशर है और न शुगर। उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना भी नहीं हुआ था। इसके बाद भी टीका लेने आए हैं। उन्होंने बताया कि टीका सुरक्षित है और हर किसी को लेना चाहिए। इससे व्यक्ति न केवल अपनी सुरक्षा कर सकता है बल्कि दूसरों को भी संक्रमित करने से बचा सकें।
रामकिशोर साहू ने बताया कि घर में एक ही हेलमेट था इसलिए पत्नी को आज टीका लगवाने नहीं ला पाया। उन्होंने बताया कि घर लौटते समय पत्नी के लिए एक हेलमेट खरीद कर ले जाऊंगा और कल उन्हें भी टीका लगवाऊंगा। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में किसी ने भी उन्हें टीका लगवाने से नहीं रोका। रामकिशोर साहू सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। शिक्षक रहते हुए उन्हें राज्यपाल और राष्ट्रपति सम्मान भी मिल चुका है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे ट्रैक पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, 27 फरवरी को घर से निकले थे दोनों

Next Post

22 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Next Post
22 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

22 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d