रांची: झारखंड में लॉकडाउन उल्लंघन के अब तक 828 मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 25 मार्च से 17 अप्रैल तक लॉकडाउन उल्लंघन मामले में 1634 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
झारखंड के जमशेदपुर जिले में लॉकडाउन उल्लंघन मामले में सबसे अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं. यहां लॉकडाउन उल्लंघन मामले में 699 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.