BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एमसीआई के मापदंड के अनुरूप 85 हजार डॉक्टर -स्वास्थ्यकर्मियों की जरूरत-स्वास्थ्य मंत्री

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in समाचार
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का ऑपरेशन सफल, कहा- स्वस्थ होकर जल्द कर्मक्षेत्र लौटूंगा
Share on FacebookShare on Twitter


आवश्कतानुसार डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति होगी


गिरिडीह: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 85 हजार चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की जरूरत है, रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों तथा चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी.
स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को गिरिडीह परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मामले को देखते हुए और इसके रोकथाम एवं उपचार को लेकर सरकार, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव कदम उठाया जा रहा है. उन्होंने ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार चिकित्सीय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. मरीजों के लिए भोजन, साफ सफाई तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को और सुदृढ़ एवं बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है. कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर हर तरह की कमियों को दूर करने के लिए राज्य सरकार उचित कदम उठा रही है. ताकि राज्य की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 को गंभीरता पूर्वक लेते हुए राज्य के सात जगहों पर आरटीपीसीआर लैब स्थापित किया गया है. साथ ही सैकड़ों की संख्या में ट्रू नैट मशीन लगाई गई है. ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की टेस्टिंग हो सके. उन्होंने कहा कि इस समय राज्य का रिकवरी रेट 86.43 प्रतिशत है तथा गिरिडीह जिले का रिकवरी रेट 94प्रतिशत है जो कि सराहनीय है.
बन्ना गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राइवेट अस्पतालों के द्वारा मनमानी को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है. यदि कोई भी अस्पताल मरीजों का सही इलाज नहीं करता है तो ऐसे अस्पतालों को चिन्हित करते हुए उनका लाइसेंस रद्द कर उचित कारवाई करना सुनिश्चित करें. इसके अलावा उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले रात में मेडिकल दुकान खोलने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजनाबद्ध तरीके से दुकान खोलने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें. इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान भारत के विषय में कहा कि आयुष्मान भारत से संबंधित मामलों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आवश्यक कारवाई की जा रही है. प्रेस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति के मद्देनजर चिकित्सा कर्मियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जिस प्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है वो सही मायने में काबिले तारीफ है. उन्होंने चिकित्सा कर्मियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन एवं कोविड-19 के प्रोटोकॉल अनुपालन सुनिश्चित करते हुए तथा मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से विधायक सरफराज अहमद और सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाथरस गैंगरेप: रात 2 बजे बच्ची का अंतिम संस्कार करना बड़ी लापरवाही- मुख्यमंत्री

Next Post

साफ-सफाई के साथ मास्क व सामाजिक दूरी का करें अनुपालनः-उपायुक्त

Next Post
देवघर में बाबा मंदिर और आसपास के इलाकों को NDRF की टीम कर रही है सेनेटाइज

साफ-सफाई के साथ मास्क व सामाजिक दूरी का करें अनुपालनः-उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d